25/05/2026
आज श्री विश्वकर्माजी मन्दिर, ओसियां में ट्रस्ट अध्यक्ष आदरणीय अमरारामजी चोईल की अध्यक्षता में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में ओमप्रकाशजी मांकड़ (चेराई), कालूरामजी खाबड़ा, बालुजी बैठवासिया, सोहनजी बामणिया, रामचंद्रजी बामणिया, धनराज मांकड़ (डाबड़ी), सोहनजी मांडण निंबाराम मांकड़ एवं रामेश्वरजी चोईल उपस्थित रहे।
साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जगदीशजी खाबड़ा, मोतीलालजी चोयल एवं मोतीजी जी. चोयल भी बैठक में शामिल हुए।
भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से ट्रस्ट अध्यक्ष अमरारामजी चोईल ने प्रस्ताव रखा जिसमें समाज के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री विश्वकर्माजी मन्दिर परिसर के विस्तार हेतु मंदिर के पास उत्तर दिशा में भूमि खरीदने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस निर्णय से अब मंदिर परिसर के दोनों ओर सड़क मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष आदरणीय अमरारामजी चोईल ने दूरगामी सोच के साथ बताया कि मंदिर के साथ बन रहा छात्रावास अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। यह छात्रावास आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं पूर्ण रूप से डिजिटल होगा, जिसमें कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के साथ डिजिटल लाइब्रेरी जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
यह निर्णय समाज के विकास, शिक्षा एवं आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
भगवान श्री विश्वकर्माजी की कृपा से समाज की यह एकता, सहयोग एवं विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।
भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे 🚩🙏 Amara ram jangid Narsi Group Pukhraj Jangid Adv समाजसेवी श्री नरसी कुलरिया - सुथार समाजसेवी भँवर, नरसी , पूनम कुलरिया फैंस क्लब