Kings & Knights Heritage Hotels

Kings & Knights Heritage Hotels HERITAGE WARRIOR FORT HOTEL COMING UP NEAR SHAHPURA ON THE NEW DELHI - JAIPUR HIGHWAY.

06/02/2023
23/10/2022

मेरे राजनीतिक आदर्श, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री भैरों सिंह जी शेखावत जी की जयंती पर सादर नमन एवं भावभीनी पुष्पांजलि। बाबोसा ना सिर्फ राजस्थान बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए हमेशा प्रैरणादायक रहेंगे इनका आशीर्वाद हमे ऊर्जावान रखेगा और प्रदेश को नई राह देगा।

स्व. भैरों सिंह जी के सम्मान में माननीया वसुन्धरा राजे जी द्वारा पिछली भाजपा सरकार ने सम्पूर्ण राजस्थान वासियों के लिए स्व.भैरोंसिंह शेखावत अंत्योदय स्वरोजगार योजना लागू की इस स्वरोजगार योजना में 50 हज़ार परिवारों को रु 50 हज़ार तक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज पर बिना रहन उपलब्ध होगा।

05/09/2022

श्रद्धा एवं आस्था के लोकपर्व - हम सबके आराध्य भगवान रामदेव जी की जयंती पर समस्त प्रदेश वसियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।

05/05/2021

श्री ओम बन्ना (चौटीला) की जन्म जयंती पर पर सादर नमन। मेरी ओम बन्ना से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण विश्व के मानव समुदाय पर आए इस कोरोना के संकट को दूर करें तथा सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण करें। कुछ समय पूर्व जोधपुर से सुमेरपुर जाते हुए चौटीला धाम पर श्री ऊँ बना के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था जिसकी तस्वीर आपसे साझा कर रहा हूँ।

चमत्कारी धाम के दर्शन कर सभी प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करने के उपरान्त धाम की समिति से बैठ कर विचार विमर्श किए एवं समिति के सदस्यों द्वारा परम्परा के अनुरूप मान सम्मान दिया गया जिसके लिए मैं उनका आभारी हूँ ।

25/10/2020

शेखावाटी के संस्थापक हमारे अग्रज, प्रेरणास्रोत और जिनकी 22 वीं पीढ़ी में जन्म लेने का ईश्वर द्वारा मुझे आशीर्वाद मिला, ऐसे युगपुरुष, महान प्रतापी, लोक हितेषी, नारी सम्मान के प्रतीक महाराव शेखा जी की जयंती पर शत् शत् नमन।

08/09/2020
01/09/2020

कुशल प्रशासक, राष्ट्र-हित सर्वोपरि का भाव जीवन में रखते हुए राजनैतिक अस्पृश्यता से परे एवं सभी दलों में समान रुप से सम्मानित, मितभाषी, हमारे भारत देश के लोकप्रिय महामहिम पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी कल अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर परम तत्व में विलीन हो गए। भारत के राजनैतिक-सामाजिक जीवन में उपजी इस शून्यता को भरना आसान नहीं होगा।

राष्ट्रहित और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति उनके प्रेम और सद्भाव के चलते हम सबके लिए वे एक मार्गदर्शक थे। उनका जाना हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है और मैं उनके सभी परिवारजनों को गहरी सह-संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ।

Address

Fort Bishangarh, Shahpura
Chhibramau

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kings & Knights Heritage Hotels posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kings & Knights Heritage Hotels:

Share