Hemraj Rajput

  • Home
  • Hemraj Rajput

Hemraj Rajput Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hemraj Rajput, .

New Video aa rahi hai morning me dekh lena doston Or channel ko Subscribe Jrur kren.Thank You
01/02/2023

New Video aa rahi hai morning me dekh lena doston
Or channel ko Subscribe Jrur kren.
Thank You

Hlo friends welcome to my channel today I came back with a new gaming video.Hope you guys will like this Video and please do like & share the VideoIf you lik...

29/06/2019
Come & join me Wheat Season ongoing @ Kunnu
13/05/2019

Come & join me Wheat Season ongoing @ Kunnu

आज हमारा समाज बहुत व्यस्त हो गया है | माँ और पिता के पास बच्चों को देने के लिए पर्याप्त समय नहीं हैं | इस वजह से बच्चों ...
15/08/2018

आज हमारा समाज बहुत व्यस्त हो गया है | माँ और पिता के पास बच्चों को देने के लिए पर्याप्त समय नहीं हैं | इस वजह से बच्चों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता | वे कई बार गलत राह पकड़ लेते हैं | मादक पदार्थों का सेवन भी उनमें से एक है | पिछले कई दशकों में मादक पदार्थों का प्रयोग युवाओं के बीच लगातार बढ़ा है | इस व्यसन ने आज की युवा पीढ़ी की कमर तोड़ दी है |

ज्यादातर युवक मादक पदार्थों का सेवन शौक तथा फैशन के लिए शुरू करते हैं पर धीरे-धीरे उन्हें कब इसकी आदत लग जाती है, पता भी नहीं चलता | उन का शरीर और दिमाग उस मादक पदार्थ पर निर्भर हो जाता है | मादक पदार्थों के सेवन के बिना उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगता | यदि उनका सेवन नहीं करे तो शरीर में दर्द, बेचैनी और तरह-तरह की बीमारियाँ शुरू हो जाती हैं | यकृत, गुर्दों और ह्रदय पर इन मादक द्रव्यों के प्रयोग का बुरा प्रभाव पड़ता है | एक बार आदत लग जाए तो बिना मादक पदार्थों के सेवन के जी नहीं सकते और उनका सेवन मौत की तरफ धकेलता जाता है |

आज की युवा पीढ़ी को कई कारणों से इन मादक पदार्थों की लत लगती है | कई युवा तनाव के समय में इनका सेवन करना शुरू करते हैं तो कुछ दोस्तों की देखा-देखी शुरू करते हैं | कुछ लोग दवाई के रूप में तो कुछ लोग नींद आने के लिए इनका प्रयोग शुरू करते हैं | कुछ नशे के शौक के कारण करते हैं तो कुछ बस फैशन के लिए करते हैं | महँगा नशा अपनी संपन्नता दिखाने का जरिया बन गया है | इसके कारण हमारे समाज को अपरिमित नुकसान हुआ है |

विद्यालयों और कॉलेजों के कई विद्यार्थी इन मादक पदार्थों के नशे की गिरफ्त में हैं | वो इसके इतने आदि हो चुके हैं कि अब इसे छोड़ नहीं सकते | ये मादक पदार्थ बहुत महँगे भी आते हैं | विद्यार्थियों के पास कई बार इन्हें खरीदने के लिए पैसा नहीं होता | ऐसे में वे अपराध की तरफ मुड़ते हैं | किसी भी तरीके से नशे के लिए पैसा कमाना उनका उद्देश्य बन जाता है | भारत के कई राज्य इसके गिरफ्त में चुके हैं पर सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब हुआ है | पंजाब एक कई जिलों में तो लगभग ७०% युवा इन मदाक पदार्थों के आदि हो चुके हैं | देश की सेना को सबसे ज्यादा जवान देनेवाला पंजाब आज स्वयं खोखला हो चुका है | वर्ष २०१५ पहला ऐसा वर्ष है जब देश की सेना में सबसे ज्यादा भरती होनेवाले पंजाब से नहीं है | इसका एक बड़ा कारण मादक पदार्थों के सेवन के कारण युवाओं का कमजोर होना माना जा रहा है | महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के युवा भी इस व्यसन की चपेट में बड़े पैमाने पर आ चुके हैं |

आज हम सब की यह जिम्मेदारी बन गई है कि युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के व्यसन से निकाले | इसमे सरकार और समाज दोनों का योगदान आवश्यक है | सरकार को मादक पदार्थों की तस्करी कर बेचनेवालों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए | जिन विदेशी रास्तों से होकर यह मादक पदार्थ भारत आते हैं, उन पर कड़ी दृष्टी रखनी होगी | सरकारी यंत्रणा का इस समस्या के समाधान में बड़ा योगदान आवश्यक है | विद्यालयों और कॉलेजों द्वारा समय-समय पर विद्यार्थिओं को मादक द्रव्यों के सेवन से होनेवाले खतरों को बताना चाहिए |

सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है माता-पिता की | यह बहुत आवश्यक है कि माता-पिता बच्चों को समय दे और सही मार्गदर्शन दे | जिससे उन्हें ये बुरी लत लगे ही नहीं | युवा वर्ग ही देश का निर्माण करता है | हमें हर हाल में इसे बचाना है | नशामुक्त समाज हमारी जिम्मेदारी है | हमें इसके लिए समाज में जागृति लाना होगा तभी स्वस्थ और समृद्ध भारत का सपना वास्तव में साकार होगा

सभी प्रदेशवासी के नाम एक सन्देश हिमाचल प्रदेश देवभूमि है। यंहा के लोग बहुत ही भले और सज्जन है। ...

07/08/2018
भक्ति ऐसी धड़कन बन जाए,सांसे आए तो नाम शिव का आए,शिव भक्ति का नशा ऐसा छा जाए बंद हो आंखें भी तो नजर मेरे भोले नाथ ही आए।...
05/08/2018

भक्ति ऐसी धड़कन बन जाए,
सांसे आए तो नाम शिव का आए,

शिव भक्ति का नशा ऐसा छा जाए बंद हो आंखें भी तो नजर मेरे भोले नाथ ही आए।
जय महाकाल
जय पराशर ऋषि

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hemraj Rajput posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Hotel?

Share