श्री विश्वकर्मा सुथार समाज हितकारी ट्रस्ट ओसियां

  • Home
  • India
  • औसियां
  • श्री विश्वकर्मा सुथार समाज हितकारी ट्रस्ट ओसियां

श्री विश्वकर्मा सुथार समाज हितकारी ट्रस्ट ओसियां Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री विश्वकर्मा सुथार समाज हितकारी ट्रस्ट ओसियां, औसियां फलोदी रोड, औसियां चाडी चौराहा के पास, औसियां.

श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट, ओसियांआज अमावस्या के पावन अवसर पर श्री विश्वकर्माजी मंदिर, ओसियां में हवन, पूजा ...
18/03/2026

श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट, ओसियां

आज अमावस्या के पावन अवसर पर श्री विश्वकर्माजी मंदिर, ओसियां में हवन, पूजा एवं आरती का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात ट्रस्ट अध्यक्ष आदरणीय अमरारामजी चोयल (दुबई) के पिछले माह हुई हार्ट सर्जरी के बाद प्रथम बार मंदिर आगमन पर समाज बंधुओं ने उनका कुशलक्षेम पूछा एवं उनका स्वागत किया।

अध्यक्ष अमरारामजी ने सच्चियाय माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Amara ram jangid

17/03/2026

🚩श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट, ओसियां🚩


श्री विश्वकर्माजी भगवान की असीम कृपा से ट्रस्ट के आदरणीय अध्यक्ष श्री अमरारामजी चोयल (दुबई) का पिछले माह मुंबई में सफल हार्ट सर्जरी हुई थी। डॉक्टर की सलाह अनुसार लंबे समय तक विश्राम करने के पश्चात वे अब स्वस्थ होकर तारीख 18-03-2026 प्रातः 11:00 (कल)बजे श्री विश्वकर्माजी भगवान के दर्शन हेतु ओसियां आयेंगे।

समाज के बंधुजन उनकी कुशल-क्षेम जानने पधार सकते है।

श्री विश्वकर्मा सुथार हितकारी ट्रस्ट चाडी चौराया, ओसियां
゚viralシfypシ゚viralシalシ Amara ram jangid Narsi Group

श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां के सह-सम्मान अध्यक्ष आदरणीय अमरारामजी चोईल का कुछ समय पूर्व मुंबई में हार्...
08/02/2026

श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां के सह-सम्मान अध्यक्ष आदरणीय अमरारामजी चोईल का कुछ समय पूर्व मुंबई में हार्ट सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों की सलाह अनुसार वे वर्तमान में दुबई में विश्राम कर रहे हैं।

आज हमारे समाज के गौरव आदरणीय सुखदेवजी सुथार (लंदन) ने दुबई स्थित अध्यक्ष जी के निवास पर पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जाना। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही सुखदेवजी ने राजस्थान सरकार के साथ लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का MoU किया है।

श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां की सम्पूर्ण कार्यकारिणी अध्यक्ष जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती है।
भगवान श्री विश्वकर्मा जी महाराज आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रखें। 🙏
Amara ram jangid
Sukhdeo Jangid

विश्वकर्मा जयंती उत्सव ओसियां में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां में विश्...
01/02/2026

विश्वकर्मा जयंती उत्सव ओसियां में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न
श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां में विश्वकर्मा जयंती उत्सव कार्यक्रम श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन, पूजा-पाठ एवं आरती से की गई, इसके बाद संतो एवं भामाशाह का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल श्री जगदीशजी बरड़वा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के भामाशाह एवं गणमान्य जनों में जगदीश मांकड़ खाबड़ा,मनीषकुमार बामणिया, एडवोकेट पुखराज जांगिड़, कैप्टन श्री खेताराम बामणिया,भोमाराम रिनिया, केशुराम मांकड़, मदनलाल धीर, मांगीलाल चोयल धनराज मांकड़ सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अमराराम चोयल ने दुबई से समाज को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

🇮🇳 *77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न* 🇮🇳आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर *श्री विश्वकर्माजी सुथार हितका...
26/01/2026

🇮🇳 *77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न* 🇮🇳

आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर *श्री विश्वकर्माजी सुथार हितकारी ट्रस्ट, ओसियां* में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम में समाज के
सोहनलालजी बामणिया, कालूरामजी मांकड़, मोतीलालजी चोयल, रामचन्द्रजी बामणिया, रामेश्वरजी चोयल, मोतीजी चोयल, तेजोजी एवं धनराज माकड़ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरारामजी चोयल ने दुबई से सभी समाज बन्धुओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

जय हिन्द 🇮🇳 | वन्दे मातरम् 🇮🇳

आमंत्रण पत्रिका
26/01/2026

आमंत्रण पत्रिका

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलालजी शर्मा के साथ बैठक में ₹65,000 हजार करोड़ (650,000,000,000) के मेगा इन्वेस्टमेंट पर...
11/12/2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलालजी शर्मा के साथ बैठक में
₹65,000 हजार करोड़ (650,000,000,000) के मेगा इन्वेस्टमेंट पर हस्ताक्षर
राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर प्रतिनिधिमंडल के साथ अध्यक्ष माननीय श्री अमरारामजी चोईल के नेतृत्व में, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलालजी शर्मा से भेंट हुई
इस महत्वपूर्ण मुलाकात में दुबई स्थित प्रवासी राजस्थानी उद्योगपतियों द्वारा ₹65,000 हजार करोड़ के रिकॉर्डतोड़ निवेश हेतु कई महत्वपूर्ण MoU साइन किए गए जो दुबई चैप्टर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निवेश पैकेज है मुख्यमंत्री जी ने इस अद्वितीय पहल की सराहना करते हुए दुबई चैप्टर और सभी निवेशकों का आभार व्यक्त किया तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया
श्री विश्वकर्मा सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां एवं कार्यकारणी की ओर से आप सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं Amara ram jangid Sukhdeo Jangid Pemparam Suthar Samrau Narsi Group Dhanraj Suthar समाजसेवी श्री नरसी कुलरिया - सुथार Pukhraj Jangid Adv

11/12/2025

प्रवासी सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हमारे समाज के गौरव अमरारामजी चोयल ने खाड़ी देश दुबई में बसे हमारे समाज सहित समस्त प्रवासी राजस्थानियों का नेतृत्व किया। यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

आपके कुशल नेतृत्व से समाज को नई दिशा मिलेगी, समाज की आवाज़ सरकार तक और प्रभावी रूप से पहुँचेगी, तथा युवाओं को नई प्रेरणा प्राप्त होगी।

श्री विश्वकर्मा सुथार हितकारी ट्रस्ट ओसियां की ओर से
आपको अनन्त शुभकामनाएं।
Narsi Group Amara ram jangid Dhanraj Suthar समाजसेवी श्री नरसी कुलरिया - सुथार समाजसेवी भँवर, नरसी , पूनम कुलरिया फैंस क्लब

🕉️ जय श्री विश्वकर्मा भगवान जी 🕉️🙏🚩 शुभ शुभारंभ 🚩🙏आज श्री विश्वकर्मा मंदिर, ओसियां में शिवालय एवं मुख्य द्वार निर्माण का...
05/12/2025

🕉️ जय श्री विश्वकर्मा भगवान जी 🕉️
🙏🚩 शुभ शुभारंभ 🚩🙏

आज श्री विश्वकर्मा मंदिर, ओसियां में शिवालय एवं मुख्य द्वार निर्माण कार्य हेतु शिलान्यास कार्यक्रम अध्यक्ष
अमरारामजी चोयल (दुबई) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर समाज के गौरव
⭐ परम आदरणीय निंबारामजी ढेलाना
⭐ भामाशाह नरसीजी कुलरिया
का विशेष आगमन रहा।

📿 इस कार्यक्रम में ओसियां परिक्षेत्र एवं आसपास के समाज बंधुओं ने ससम्मान उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई और इस ऐतिहासिक क्षण को साक्षी बनाया।

🕉️ जय श्री विश्वकर्मा भगवान जी 🕉️
🚩 समाज संगठित — संस्कृति सुरक्षित 🚩

Amara ram jangid Narsi Group Dhanraj Suthar

Address

औसियां फलोदी रोड, औसियां चाडी चौराहा के पास
औसियां
342303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री विश्वकर्मा सुथार समाज हितकारी ट्रस्ट ओसियां posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share