20/09/2013
आगरा के आदरणीय जिलाधिकारी महोदय को "कनसर्न्ड सिटिज़न्स ऑफ़ आगरा" ग्रुप की तरफ से २० सितम्बर २०१३ को आगरा को और सुरक्षित और बढ़िया बनवाने हेतु पच्चीस पोईन्ट वाला एक ज्ञापन
हम "कनसर्न्ड सिटिज़न्स ऑफ़ आगरा" ग्रुप आगरा के डी० ऍम० साहब को आगरा के कनसर्न्ड सिटिज़न्स की ओर से एक सविनय ज्ञापन पेश करना चाह रहे हैं, जो कि अपने शहर आगरा को और बढ़िया एवं और सुरक्षित बनाने के सन्दर्भ में है I आज साशन-प्रसाशन व पोलिस के जो भी लोग आगरा हेतु यहाँ मुस्तैद हैं, और जिनको जिम्मेदारी आगरा की व आगरा की प्रजा की है, वे अपना काम कर ही रहे हैं I एक जन सभा १८ सितम्बर २०१३ को यूथ होस्टल संजय प्लेस आगरा, जिसमे काफी सामानित व प्रबुद्ध वर्ग ने आगरा के सुधार पर अपने-अपने नजरिये पेश किये थे I उन्ही सब मुद्दों को हम एक लड़ी में पिरो कर आपके सामने पेश कर रहे हैं आज इस दस्तावेज के माध्यम से, जिस पर १८ सितम्बर २०१३ को यूथ होस्टल संजय प्लेस आगरा में सम्पन्न हुई सभा में तकरीबन हर मौजूद सक्ष्य ने अपने हाथ उठाकर अपनी सहमती भी जाहिर की है I सरकार यकीनन सब बढिया ही करना चाहती होगी आगरा वासियों के लिए I अन्य किसी शहर से आगरा बहुत भिन्न है, और ताज महल एवं अन्य धरोहरों की वजह से न केवल अपने देश में बहुत प्रसिद्द है, बल्कि विदेशों से भी भारी तादात में पर्यटक यहाँ रोजाना ही आते हैं I ऐसे में उन्हें व हमें, सभी को कुछ कमियाँ नजर आ रही हैं, जो सुधर सकती हैं, और सहजता से सुधरवाई जा सकती हैं I
इसी क्रम में हम आपसे पहली बार नीचे लिखे इन पहलुवों और मुद्दों पर उपयुक्त एवं समुचित कार्यवाही की आशा लेकर आये हैं, जिसके लिए तकरीबन सभी आगरा वासी और यहाँ के विभिन्न संगठनों की राय भी यहाँ शामिल की गयी है I इस सब के लिए हम सभी आपके, और समूचे साशन-प्रसाशन के सदैव आभारी रहेंगे I आप साशन-प्रसाशन व पोलिस महकमे के लोग भी तो आगरा सुरक्षित रहे और अच्छा हो, यही तो दिन-रात चाहते होंगे I आगरा वासियों के इन पहलुवों एवं मुद्दों को भी शामिल करने के लिए ये सविनय ज्ञापन है I
हम "कनसर्न्ड सिटिज़न्स ऑफ़ आगरा" चाहते हैं कि :
सडकों की मरम्मत व निरन्तर रख रखाव
पैदल चलने के लिए फूटपाथ, अपाहिज की साईकिल या सामान्य साईकिल से चलने के लिए अलग व सुरक्षित मार्ग निर्धारित करा जाना चाहिएऔर पैदल तथा साइकिल सवारों के लिए विशेष स्थान सुनिश्चित करना I
आगरा में जगह जगह कूड़े के ढेर लगने से रोकना, तथा कॉलोनियों व सार्वजनिक स्थानों पर पक्के व ढके हुए कूड़ेदानों की व्यवस्था, जो समय समय पर साफ़ होते रहें और वहां से कूड़ा-कचड़ा उड़-उड़कर घरों व नालियों में न भरे I क्योंकि बरसात अब बंद हो गयी है, अब तो जल निगम अथवा नगर निगम, जिसकी नही जिम्मेदारी बने, वो नालियों में भरा हुआ पानी निकलवा दे या खिंचवा दे, जिस से कि डेंगू, मलेरिया, इत्यादि बीमारियाँ न फैलें I
घर-घर से कचड़ा उठवाना : सायरन लगे वाहनों द्वारा सुबह के वक्त घर घर जा कर कूड़े को इक्कट्ठा करना व नागरिकों को उक्त वाहन में ही कूड़ा निस्तारित करने को प्रेरित करना I
हर रोज बद से बदतर होती अतिक्रमण की समस्या को सुलझाने के सतत सार्थक प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए I
पुलों/उपरिगामी मार्गों के नीचे मौजूद रिक्त स्थानों का सुदुपयोग: अग्निशमन तंत्र व एम्बूलेंस आदि को स्थान देना और उन्हें इस प्रकार खड़ी करने की व्यवस्था कि आपातकालीन स्थिति में उनका फुर्ती और आसानी से इस्तेमाल हो सके I भगवान टाकीज उपर्गामी मार्ग इस उपयोग की दृष्टि से सर्वोत्तम स्थान है. पुलिस कमांडो व चीता मोबाइल आदि के कैम्प इस और ऐसे अन्य स्थानों पर स्थापित किये जा सकते हैं I
गैरजरूरी चेक पोस्टों को हटाया जाना व उन चेक पोस्टों को आरटीओ/पुलिस/टैक्स विभाग से समन्वय करके स्थान देना व विभिन्न स्थानों पर बैरियर बनाने के चलन को हतोत्साहित करना और क्रमशः व्यवस्था से बाहर करना.
आगरा आने वाले देशी और विदेशी सैलानियों को उनके आगरा से जुड़े अच्छे/बुरे अनुभवों और सुझावों को व्यक्त करने हेतु एक वेबसाईट की व्य्स्वस्था I
विभिन्न पार्कों का निरंतर रखरखाव व सम्रिद्धिकरण जरूरी है, और ख़ास तौर पर उन पार्कों का जिनमे घुसने के लिए पैसों पर टिकिट जारी होता हो I
सुलभ शौचालयों की व्यवस्था : अधिक संख्या में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था, विशेष कर सार्वजनिक स्थानों, बाज़ारों, पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों व अंतरराज्यीय बस अड्डे के करीब I
क्या हम केवल अपनी सुविधा को ही महत्व देते रहेंगे? इस श्रृंखला में क्या ये उचित नहीं होगा कि सिकन्दरा की सब्जी मण्डी के आने जाने का मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध न करे इसके तहत क्या ये ठीक नहीं रहेगा कि जब तक अन्य मार्गों का निर्माण न हो जाए, तब तक के लिए सब्जी मण्डी सुबह ०६ बजे के बाद रात के ०९ बजे तक बंद रहे, और वहां पर ट्रेफिक पोलिस का जबरदस्त बंदोबस्त हो जिस से कि धेल-धकेल और टेम्पो या ट्रक की कतारों से जाम न लगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर I जमुना पार तो ट्रक से पूरी की पूरी सर्विस रोड हे क्या, राष्ट्रीय राजमार्ग भी अटा पड़ा है I ये सब जाम की स्तिथी पैदा करता है, और इस कर के जाम भी आमतौर पर लगे ही रहते हैं I यदि और देखें, तो इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेम्पू व ऑटो रिक्शा तादाद से ज्यादा चलते दीखते रहेंगे I इनकी शायद जरूरत भी है I पर क्या ये राष्ट्रीय राजमार्ग पर न चलकर केवल सर्विस रोड पर चलें, तो क्या ये आगरा के लिए और आगरा से गुजरने वालों के लिए सहूलियत नहीं होगी ? आपके एक आर्डर से ही ये आधे घंटे में ठीक हो सकता है और आगरा की जनता आपके लिए शुक्र गुजार रहेगी I
शहर में घूमते व गंदगी फैलाते तरह तरह के आवारा पशुओं (जैसे कुत्ते, गाय, सूअर व बन्दर आदि) से आगरा को निजात दिलाई जाये I इसके लिए गौशालायों का इंतजाम होना और उनकी देख-रेख होनी शायद जरूरी है I
ईंट की मंडियां आगरा वासियों के लिए अति आवश्यक है पर उनको नगर निगम सीमा के बाहर स्थान दिया जाये., रिहाईशी कालोनियों में नहीं I इसी प्रकार सड़क किनारे ईंट का ढेर, गिट्टी व बालू का ढेर लगाकर कुछ लोग उनका व्यापार कर रहे हैं...पर यदि इस तरह का व्यापार रिहायशी इलाकों से बाहर हो तो ज्यादा उचित होगा और सड़कों का संक्रमण कम होगा I
14. अगर संभव हो तो आगरा वासियों के लिए मामूली शुल्क पर एक सप्ताह हेतु अच्छी पुस्तकें सुलभ करवाने वाले सचल-पुस्तकालयों की व्यवस्था की जाये I
15. आगरा में एक संग्रहालय व चिड़ियाघर जरूरी है. फौरी तौर पर बाईपास पर पहले से बने लघु चिड़ियाघर को सुरक्षा उपायों के साथ पुनर्जीवित किया जा सकता है I
16. हौकर व ठेल-धकेल वालों को उचित प्रकार से चिन्हित कर लाइसेंस मुहैया किया जाना चाहिये I
17. विभिन्न कॉलोनियों में विभिन्न पैम्पलेटो का वितरण करने का कार्य किसी जानकारी की लाइसेंसी कंपनी द्वारा ही किये जाने की उचित व्यवस्था हो I
18. 'डिसास्टर मैनेजमेंट', अग्नि-शमन, एवं सिविल डिफेंस के एक नहीं, चार-पांच अलग-अलग जगहों पर संस्थान व दफ्तर हों, और 'मोंक-ड्रिल्स' महीने में एक बार तो निश्चित तौर पर होती रहे ई स्कूली बच्चों व कालेज के विद्यार्थियों को भी समय-समय पर इन पहलूवों पर जानकारी डी जानी चाहिए I
19. आगरा के सम्मानित नागरिकों में मन में बेहतर व सुरक्षित आगरा हेतु निश्चय अन्य बहुत से महत्वपूर्ण सुझाव होंगे जिनका वह जल्द ही क्रियान्वयन चाहते होंगे. यहाँ आप के ऐसे प्रस्तावों व सहयोग का स्वागत किया जायेगा व हम सब मिल कर अपने अंतर राष्ट्रिय महत्व के शहर को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएंगे I
20. पर्यटन के लिए आये देशी या विदेशी, हर एक की समूची सुरक्षा, खान-पान से लेकर आने-जाने-रहने, और स्वच्छंद घूमने-फिरने के सहूलियतें के समुचित इन्तेजाम होने बहुत आवशक हैं जिस से आगरा के प्रति लोगों का रुझान कायम रह सके I
21. रास्तों पर जाम या रास्ता रोककर तोड़-फोड़ करने की प्रथा, या रास्ता रोककर जलूस निकालने की प्रथा आम सी होती जा रही है, जिसको कन्ट्रोल करना चाहिए आप लोग ही यह कर पायेंगे, और यदि आँखें दूसरी ओर फेरे रक्खीं तो यह सिलसिला और भी बढ़ता जायेगा I
22. आगरा में सार्वजनिक महकमो में, आगरा की बेहतरी के बारे में सोच-समझ और दृष्टिकोण रखने वालों में सम्मानित और बेहद अच्छी छवि वाले व्यक्तियों को ही 'नोमिनेट' किया जाए I जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, या शुरू होने वाले हैं, उनमे मॉनिटरिंग समिति बनवाई जाए जिनमे जिले के सम्मानित वृद्ध, जो बेईमानी के खिलाफ हैं, और जिन्हें कोई खरीद न पाए और जो आसानी से झुक न पायें किसी भी तरह के प्रलोभन के आगे, वैसे लोगों को चुन कर मोनिटरिंग समिती में शामिल करना चाहिए, जिस से कार्य की मोनिटरिंग हो सके और जनता असलियत से रूबरू रहे I
23. ब्रज मण्डल, और खासकर आगरा ताज महल के अलावा भी विभिन्न अलग सांस्कृतिक धरोहरों से सम्पूर्ण रहा है, जो मृत-प्रायः हो चली हैं, जैसे की आगरा घराने का संगीत, नृत्य, चित्र-कला, मूर्ती-कला, पतंग बाजी, कुल-कुल बाजी, विभिन्न प्रकार के दंगल, इत्यादि, जिन्हें जीवंत करने की और नयी जान पिरोने की आवश्यकता है I
24. हम ये जानते हैं कि कुछ कार्य दूसरे महकमो के भी हैं, और इसी लिए हम इसी तरह का ज्ञापन उनको भी देंगे, क्योंकि हमें यह महसूस हो रहा है कि यदि थोडा सा ताल-मेल विभिन्न सरकारी संस्थानों के बीच यदि बढ़ जाए, तो आगरा और बेहतर व सुरक्षित रह सकता है I हमें पूरा विश्वास है कि आप शीघ्र ही सभी सरकारी महकमो में आगरा की बेहतरी और यहाँ के बाशिंदों एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहूलियतों के विषय में उपयुक्त एवं समुचित कार्यवाही जल्द करवाएंगे I
25. पॉलिथीन का उपयोग बंद करवाना, तथा यमुना प्रदूषण के लिए किये जा रहे सरकारी काम काज में यदि सामान्य नागरिकों की भागीदारी भी जोड़ दी जाए आप सभी के माध्यम से, जिस से तकरीबन २० सफाई वालों की टीम, गेंती, फांवडे, इत्यादि के साथ एक कचरा-गाडी भी मुहयिया करवा दी जाए, तो यमुना की सफाई और प्रोद्दोषण रोकने में शायद कुश और सुधार आ पाये I
आपका बहुत बहुत शुक्रिया,
आगरा के कन्सर्न्ड नागरिक
श्री ब्रज खंडेलवाल
डा (लेफ्टिनेंट कर्नल) राजेश चौहान
श्री श्रवण कुमार
डा आनंद राय
श्री नरेश पारस
श्री सुदर्शन दुआ