18/05/2015
Gn Jha hostel के प्रांगण में एक get together किए जाने की इच्छा सभी ने व्यक्त की है। कई दिनों से कई लोगों से इस सम्बन्ध में चर्चा भी हुई । आज Jb singh का भी अन्डमान से फोन आया तो इस बारे में लम्बी चर्चा हुई । लोगों से चर्चा के बाद निम्नलिखित सुझाव मिले । आज रविवार है लगभग सभी को फुरसत है। यदि आप इन बिन्दुओं पर या अन्य कोइ सुझाव देना चाहें तो स्वागत है। इस चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा ।
१- इसे १५ नवम्बर के आसपास रखा जाय।
२- तीन महीने पूर्व पूरे भारत में हास्टलर्स को फाइनल प्रोग्राम बता दिया जाय जिससे जो आना चाहे वह व्यवस्था कर सके ।
३- इसे दिन में ११बजे से सायं सात बजे तक रखा जाय। दिन में लंच की व्यवस्था हो।
४- हास्टल के अन्दर स्थित मैदान में हो। जाड़े का मॊसम है इसलिए धूप में बैठा जा सकता है।
५- इस अवसर पर एक डायरेक्टरी भी दी जाय जिसमें सभी के नाम, पता, मोबाइल नम्बर, हास्टल बेच आदि सूचना हो। ( डायरेक्टरी के लिए सभी से अनुरोध है कि जिसके पास जिन भी लोगों की सूचना हो उसे एक कागज पर लिखकर या टाइप कराकर मेरे मेसेज बाक्स में या email - [email protected] पर भेज दे। ये कार्य सभी को करना है भले वो ४-५ लोगों को ही क्यों न जानते हों)
६- इस फंक्सन में पत्नियों को न लाया जाय जिससे कि लोग एक दूसरे से मिलने में पूरा समय दे सकें ऒर खुलकर हरप्रकार की बात शेयर कर सकें ।
यदि पत्नी इलाहाबाद साथ आती हैं तो उन्हें होटल आदि में ही रहने दे हास्टल न लाये।
अब आप अपने विचार इस पर दे यदि किसी कारण से यहाँ न देना चाहे तो मेरे बाक्स में दे सकते हो।
आज इसी पर pl चर्चा करें ।