BLISS Resort

Call Directions Website Contact the business

BLISS Resort A perfect destination for any occasion like Weddings, Receptions, Birthday Parties, Kitty parties.. BLISS UPGRADED!!!
(214)

Experience modern luxury & decor at
� BLISS RESORT BAHRAICH �

*कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, पूजा-अर्चना के बाद नेपाल के लिए हुआ प्रस्थान | बहराइच*
04/07/2026

*कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, पूजा-अर्चना के बाद नेपाल के लिए हुआ प्रस्थान | बहराइच*

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, पूजा-अर्चना के...

Kailash Mansarovar Pilgrims Depart for Nepal from Bliss Resort, Bahraich
04/07/2026

Kailash Mansarovar Pilgrims Depart for Nepal from Bliss Resort, Bahraich

Kailash Mansarovar Pilgrims Depart for Nepal from Bliss Resort, Bahraich
04/07/2026

Kailash Mansarovar Pilgrims Depart for Nepal from Bliss Resort, Bahraich

बहराइच: कैलाश मानसरोवर की पावन यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का एक दल गुरुवार को बहराइच स्थित ब्लिस रिजॉर्ट से नेपाल के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं का तिलक, पुष्पमाला और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वागत किया गया तथा उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
इस वर्ष के दल में महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तर प्रदेश के मेरठ और खतौली (मुजफ्फरनगर) तथा उत्तराखंड के ऋषिकेश सहित विभिन्न शहरों के श्रद्धालु शामिल हैं। यह दल नेपालगंज के रास्ते आगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुआ।
ब्लिस रिजॉर्ट के प्रोपराइटर मनीष मल्होत्रा ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मि साधना और आस्था का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा और उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा करना ब्लिस रिजॉर्ट के लिए सौभाग्य की बात है।
यात्रा संयोजक मुकेश कुमार बंसल ने बताया कि सभी यात्रियों की यात्रा की तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु पूरी सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ बाबा भोलेनाथ के धाम तक पहुंचे। कैलाश मानसरोवर की यात्रा जीवन का अत्यंत पावन अनुभव होती है।"
मुंबई से आए श्रद्धालु आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्षों से कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा थी, जो अब साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर पूरे परिवार में उत्साह का वातावरण है और भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिलना जीवन का सौभाग्य है।
मेरठ के श्रद्धालु कमल नयन गोहाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा मन, शरीर और आत्मा की परीक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाली यात्रा है। उन्होंने कहा कि वे बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से इस यात्रा पर निकले हैं।

मुंबई के संजय वसंतराव देशमुख ने कहा कि कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शन प्रत्येक शिवभक्त का सपना होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे यादगार और आध्यात्मिक यात्रा सिद्ध होगी।

युवा श्रद्धालु प्राधन्या देशमुख ने कहा कि बचपन से कैलाश मानसरोवर के बारे में सुनती आई थीं और अब स्वयं वहां जाने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और धार्मिक स्थलों से जुड़ना चाहिए।

मुंबई की महिला श्रद्धालु सीमा अग्रवाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा उनके लिए केवल दर्शन का अवसर नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और ईश्वर के प्रति समर्पण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनना उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।

मानसरोवर यात्रा समूह में अरविंद कुमार गुप्ता, पुष्पा देशमुख, गणेश कुमार साहू, राकेश कुमार, अंजना सक्सेना, नीलू वर्मा, नवीन कुमार भारद्वाज, उमा देवी, प्रवीन गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, प्रदीप कुमार, केशव मोहन भारद्वाज, सबिता पाणिग्रही सहित अनेक तीर्थयात्री शामिल हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु नेपालगंज से आगे निर्धारित मार्ग से मानसरोवर झील पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कैलाश पर्वत की परिक्रमा करेंगे। ब्लिस रिजॉर्ट प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभ यात्रा का संदेश दिया।

#कैलाश #मानसरोवर #फेसबुक

Kailash Mansarovar Pilgrims Depart for Nepal from Bliss Resort, Bahraich
04/07/2026

Kailash Mansarovar Pilgrims Depart for Nepal from Bliss Resort, Bahraich

यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई।दल में मुंबई,...

22/06/2026

Your go-to destination for uncovering hidden treasures, discovering cuisines, and embarking on unforgettable travel adventures!

दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं दिल्ली सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष तरविंदर सिंह म...
18/06/2026

दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं दिल्ली सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह जी का गत दिवस बहराइच स्थित "ब्लिस रिजॉर्ट" में आगमन हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बहराइच की ओर से अध्यक्ष दीपक सोनी तथा उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने उन्हें बाल स्वरूप श्रीरामलला की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया।

इस दौरान USA से आए प्रतिष्ठित समाजसेवी सरदार प्रिंसी सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत अधिकारी अतुल सिंह, व्यापार मंडल पदाधिकारी मनोज गुप्ता, हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

✨ BLISS RESORT ✨प्रबंधक (Manager) की आवश्यकता🌿 हमारी होटल रिजॉर्ट टीम में जुड़ने का सुनहरा अवसर 🌿🔹 आवश्यक योग्यता 🔹✔ कम ...
02/03/2026

✨ BLISS RESORT ✨

प्रबंधक (Manager) की आवश्यकता

🌿 हमारी होटल रिजॉर्ट टीम में जुड़ने का सुनहरा अवसर 🌿

🔹 आवश्यक योग्यता 🔹

✔ कम से कम 1 साल का अनुभव
✔ होटल, हॉस्पिटैलिटी, बैंक्वेट, मैरिज लान क्षेत्र का अनुभव हो तो बेहतर
✔ अच्छी नेतृत्व क्षमता
✔ मेहमानों से अच्छे व्यवहार की समझ (Guest Relations)
✔ टीम संभालने और काम संचालन की क्षमता

📲 आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा व्हाट्सएप करें:
📞 9455166366

📍 स्थान:
NH-927, बहराइच- नानपारा रोड, उत्तर प्रदेश

“लोहड़ी की आग से जलें दुख सारे,मकर संक्रांति संग आए खुशहाली के तारे।तिल-गुड़ की मिठास से भर जाए जीवन,नया सवेरा लाए सुख, ...
14/01/2026

“लोहड़ी की आग से जलें दुख सारे,
मकर संक्रांति संग आए खुशहाली के तारे।
तिल-गुड़ की मिठास से भर जाए जीवन,
नया सवेरा लाए सुख, शांति और समर्पण।”
🌾🔥✨ आप सभी को सपरिवार लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं l
सादर -
*ब्लिस रिजार्ट*,
बहराइच - नानपारा रोड, NH 927, बिसवरिया
बहराइच (उत्तर प्रदेश) - 271802
*BLISS RESORT*, BAHRAICH, U.P.)
#9838011800
#9120141800

*GOOGLE MAP LOCATION of BLISS RESORT*
https://maps.app.goo.gl/yRver2zbBapCV1vS6

From intimate gatherings to grand celebrations — here’s a sneak peek into the vibrant parties hosted at Bliss Resort....
21/07/2025

From intimate gatherings to grand celebrations — here’s a sneak peek into the vibrant parties hosted at Bliss Resort....

Address

1 Km, Bahraich-nanpara Road, Biswaria
Bahraich
271802

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BLISS Resort posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BLISS Resort:

Shortcuts

Share

Category