Vagaram Sih Kalyanpur

Vagaram Sih Kalyanpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vagaram Sih Kalyanpur, Barmer.

22/09/2020

भाई बाजरा की #कटाई चालू हो गई गांवो में मजदूर नही मिल रहे
यदि #बुजुर्ग #माँ_बाप पर दया आ जाये तो #धर्मपत्नी को अपने गांव आवश्य भेजे जिससे समय पर फसल घर आ जाये और पैरेंट्स को थोड़ी मदद मिल जाये,

और भाभियों आपसे भी हाथ जोड़कर निवेदन है माथा और पेट कु मत दुखयाजो, डोकरा डोकरी साल भर मेहनत करते है आपको मात्र 10 दिन ही करनी है और 10 दिन में ना आपके #पति परमेश्वर भूखे मरेंगे और ना ही आपके #बच्चे बिगड़ेंगे लेकिन माँ बाप की #आत्मा खुश हो जाएगी और सालभर गांव के लोगो के मध्य आपके #गुण गायेगे
🙏🙏🙏🙏🙏 Vagaram sih Kalyanpur 🙏🙏🙏
पसन्द आहे तो like👍 ♥️जरूर करे🙏

16/05/2020

।। राम राम सा ।।
मित्रो हमारे देश लोग मजदूरी व्यापार नौकरी के लिये देश के विभिन्न राज्यो मे अलग अलग शहरो मे रहते है । कोरोना की महामारी के चलते देश के मुख्य शहरों मे अभी तक लोकडाउन है। लगभग दौ महिने बाद भी मजदूर अपने गृह राज्यों में नही पहुँच पाये है ।लोग अपनो से मिलने के लिये कोइ रैल बस निजी वाहन तो कुछ लोग पैदल भी पहुँच रहे है । पिछ्ले पचीस सालो मे ना जाने कितनी बार कर्म भुमि से जन्म भुमि आये होन्गे पता नही है लेकिन इस बार कर्म भूमी से जन्म भूमी की ओर आये तो बहुत कुछ पता चला है ।आज लोग हमे उस दृस्टी से देख रहे है जैसे कोई हमने हजारो बेगुनाहो को मार कर आ रहे है । अगर आप बाहर से आये हो गाँव मे कोइ पाणी पिलाने के लिये तैयार नही है ।लोग शायद इस कदर डर रहे की रामा सामा भी नही कर रहे है । दूर से किसी प्रवासी को देख लिया तो चार फिट ऊंची कंटीली बाड़ जिसे रोजड़े भी पार नही कर पाते है उसी के उपर से कूद जाते है। मेरा सभी ग्राम वासियो से अनुरोध है कि डरे नही सौसल डिस्टेंसिंग की पालना करे । हम यहाँ पर उड़कर नही आये है । जो आज आप एक पानी की बोतल मांगने पर दौड़कर घर का दरवाज़ा बंद कर रहे हो । हमे अपने ही गाँव से गाड़ी लेकर लेने के लिये आये थे क्या उनको डर नही लगा होगा ? रास्ते मे रात को एक बजे फोन करने पर खाना बनाकर खिलाया उसको डर नही लगा होगा ? आप से सब से ज्यादा हमे भी डर लगता है । हम भी नही चाहते कि हमारी वजह से अपना गांव का कोई भी सद्स्य को किसी भी प्रकार की तकलिफ हो । कुछ लोगो को मजबुर पुर्वक आना पडा है क्योकि एक तरफ कुआँ और दुसरी तरफ खाई वाली बात हो गई । रास्ते मे कईं लोगो को पैदल चलते देख मन भी बहुत दुखी भी हुआ था । एक तरफ परिवार से मिलने गांव जाने की खुशी भी थी,तो दूसरी ओर मजबूरपूर्वक कर्मभूमी छोड़ने का दर्द भी था,जिस तरह हम हमेशा गाँव मोज मस्ती हँसी मजाक करते हुए लुत्फ उठाते हुये आया करते थे,वैसे हम नही आये है ।,गाँव के लोगो के मन में एक भय भी समाया हुआ है, लोग आज जितना भुत से नही डरते है उतना हम से डर रहे है ।शायद गाँव का यादगार पल कभी भुलाया नही जा सकेगा। मेरा सभी प्रवासियो से से अनुरोध है कि अगर आप अपनी जगह पर सुरक्षित है । चाहे दुकानदार हो या नौकरी करने वाला हो वो अपनी जगह नही छोडे। यहाँ पर 28 दिन तक क्वांटराईन रहना होगा। दारु पीकर सड़क पर जाते जाते कोइ गिर भी गया वो भी कहेगा कि मे नही गिरता था ये जो देसावर से आया है उसने मेरे सामने देखा तो मे गिर गया हुँ । आज से इस रास्ते से जाना बन्द करना पडेगा लगता है कोरोना का असर पक्का है ।

02/05/2020

*1/- दस रू किलो टमाटर लेकर ताजा चटनी खा सकते हैं है मगर हम डेढ़ सौ रू किलो टमाटो साॅस खाते हैं वो भी एक दो माह पहले बनी हुई बासी,*
*2/- पहले हम एक दिन पुराना. घड़े का पानी नहीं पीते थे अब तीन माह पुराना बोतल का पानी बीस रू लीटर खरीद कर पी रहे हैं;*
*3/ पचास रू लीटर का दूध हमे महंगा लगता हैं और सत्तर रू लीटर का दो महीने पहले बना हुआ कोल्ड ड्रिंक हम पी लेते हैं,*
*4/ दो सौ रू पाव मिलने वाला शरीर को ताकत देने वाला ड्राई फ्रुट हमे महंगा लगता है मगर 400 रू का मैदे से बना पीज्जा शान से खा रहे हैं;*
*5/ अपनी रसोई का सुबह का खाना हम शाम को खाना पसंद नहीं करते जब कि कंपनियों के छह छह माह पुराने सामान सब खा रहे हैं जबकि हम जाते है कि खाने को सुरक्षित रखने के लिए उसमें कीटनाशक मिलाया जाता है,,*
*6/ डेढ़ माह के लाक डाऊन मे सबको समझ आ गया होगा कि बाहर के खाने के बिना भी हमारा जीवन चल सकता हैं बल्कि बेहतर चल सकता है,*

24/04/2020

राम राम सा
मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। जो सभी लोगों के लिये चिंता का विषय हैं।लाखौ लोगो की आबादी वाले धारावी मे ज्यादतर गरीब मजदूर उतरप्रदेश बिहार बंगाल व देश के सभी राज्यो के भी लोग रहते है धारावी मे ज्यादातर दुकाने राजस्थानी प्रवासियो की है। जिन मे से कुछ दुकानदारों का रहवासी घर धारावी से बाहर है लेकिन ज्यादतर लोग धारावी मे ही रहते है । उनके लिये कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है । अचानक हुये लोकडाउन मे मजदूर यहाँ से बाहर नही जा सके। धारावी में ज्यादातर लोग छोटे-छोटे घरों में रहते हैं.। एक दौ रोड़ छोडक़र बाकी की गलियाँ ऐसी है कि अगर सामने से कोई आदमी आये तो बिना एक दुसरे के टक्कर लगे निकल ही नही सकते है । और चालौ मे दौ घरों के दरवाजो के बीस मे मात्र तीन फिट की ही दुरी रहती है।एक एक घर मे पांच छह सदस्य रहते है ।ज्यादतर परिवार ऐसे भी है जिसमे दस बारह सदस्य भी है। कुछ लोगो का ये भी कहना है कि ये सब उपर वाले की कृपा है आठ-नौ बच्चे दिये है चार पाँच वापस ले लेगा तो कौनसा फर्क पड़ने वाला है।धारावी मे सामान्य दिनो मे भी इतनी भीड़ रहती है कि जैसे कहीँ मेला लगा हुआ है। छोटी जगह मे भिड़ ज्यादा है । ऐसे मे सौशल डिस्टेंसिंग किसी हालात मे सम्भव नही है। अब तक धारावी में लगभग दौ सौ आस-पास मामले दर्ज किए गए हैं. धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम इलाका है.।धारावी में थर्मल स्क्रीनिंग टेस्टिंग व सेनेटाराईज भी धीमी गति से हो रहा है और कुछ लोग भी लॉकडाउन सख्ती से पालन नही कर रहे है ।धारावी जनसँख्या का एक बड़ा क्षेत्र व पतली पतली गल्लियाँ होने के कारण पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी पर्याप्त संख्या नहीं हैं.।कुछ लोग दैनिक आवश्यकताओं रासन दूध, सब्जियां, फल आदि लेने के लिये घरों से बाहर निकलते है तो इसी का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवि भी फालतु ने बाहर घुमने आ जाते है । धारावी मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो ना के बराबर है इसी कारण ये जानलेवा बिमारी फेलने मे समय नही लगेगा। केन्द्र सरकार व राज्य सरकारो से मेरा अनुरोध है कि समय रहते इन सभी मजदूरो को जल्दी अपने अपने राज्यों में मे भेजने की तैयारी करें। अन्यथा आज की स्थिति को देखते हुये तो ऐसा लग रहा है कि कुछ ही दिनो मे शायद मुंबई के सारे हॉस्पीटल कम पड़ जायेंगे।
सरकार का कहना है कि सब सुरक्षित व सही है लेकिन सात लाख लोगो मे हजार बारह सौ लोग सुरक्षित होने से धारावी सुरक्षित नहीं हो सकती है यहाँ पर कोई भी सौसल डिस्टेंसिंग की पालना नही हो रही है ।यहाँ पर लोगो को रासन की कमी भले हो जाये एक दौ दिन भूखा रहकर चला देंगे लेकिन सरकार की तरफ शराब गुटखा नॉनवेज आदि की कोई कमी नही है ।ये सब बेचने के लिये लोग गली गली घुम रहे है ।लेकिन गरीब मजदूरो के लिये यहाँ पर कुछ संसथाए ही मदद कर रही है। सरकारी मदद सिर्फ स्थानिय निवासियों तक ही सीमित है । जो मतदाता है उसी को ही मदद मिलती है। एक महिना तो मजदूरों ने जैसे तैसे करते निकाल दिया है । लेकिन अब इन के पास कुछ नहीं बचा है। ऐसे मे कुछ लोग तो चिन्ता से मर जायेंगे । समय रहते प्रसासन को जागना चाहिये।

15/04/2020

*सभी व्यापारियों से निवेदन है कि वे इस मेसेज को अपने अधिक से अधिक व्यापारिक एवं राजनीतिक संपर्कों को भेजें।*

*मान्यवर प्रधानमंत्रीजी एवं राज्यों के सभी मुख्यमंत्रीजी,*
*पहले आपने 21-मार्च से 14-* *अप्रैल तक सभी राज्यों के लाँकडाउन की घोषणा की और सभी से ऑफिस, दुकान, कारखाने बन्द रखने का आग्रह किया।ओर फिर से कई राज्यों में 15-अप्रैल से 30-अप्रैल तक लाँकडाउन बढ़ गया है ओर इसके बाद भी अभी कोरोना वायरस की महामारी के चलते जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित के आँकड़े दिन पे दिन भारत देश में बढ़ते जा रहे है इन हालातों को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है की यह लाँकडाउन इतनी जल्दी नहीं समाप्त होगा*
*मान्यवर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आप भारतवासियों के मन में आपने एक जगह बनाई है भारतवासियों के मन में आपने एक विश्वास की डोर जगाई है इसे आप टूटने मत दीजियेगा*
*मान्यवर प्रधानमंत्री जी इस लाँकडाउन के चलते आपने सभी राज्यों के गरीबों, बेसहारा और किसानों के लिए राशन, कज॔-माफ़ी ओर उनके बैंक के खातों में रुपये भिजवायें है ये आपने बहुत अच्छा काम किया है।इसके लिए हम भारतवासी आपका सह दिल से शुक्रिया अदा करते हैं*
*लेकिन* -: *मान्यवर प्रधानमंत्री जी हम छोटे व्यापारी, बड़े व्यापारी और मिडिल क्लास वालो की क्या गलती है जिनको इस कोरोना की महामारी के लाँकडाउन में किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलता। क्या गलती है हमारी की हम पूरा दिन महनत करके अपना व्यवसाय चलाते हैं और व्यापार से जो पैसा कमाते हैं* *उससे* *(1)घर का खच॔ (2)बच्चों की स्कूल फीस (3) बच्चों की ट्यूशन फीस (4)घर ओर दुकान का लाइट बिल (5)दुकान के कम॔चारीयों की पेमेन्ट (6) जी एस टी का खच॔ (7)मुनीम की फीस (8) बैंक का ब्याज (9) मकान या दुकान की EMI किश्त (10)दुकान या मकान का किराया (11)दुकान ओर मकान की प्राँपर्टी ओर पानी की टेक्स* *(12) बच्चों की स्कूल वेन की फीस (13)गाड़ी के लाइसेंस ओर इंश्योरेंस का खच॔ (14) परिवार के इंश्योरेंस का खच॔ (15) बच्चों के स्कूल की काँपी ओर किताब का खच॔ (16)ओर अन्य फुटकर खच॔*
*जबसे आँनलाइन बिजनेस चालू हुआ है तबसे व्यापारीयों की जेसे कमर ही टूट गई हो इसके बाद भी व्यापार मददा हो या तेज हो व्यापारीयों को खच॔ चालू है इसके बाद भी व्यापारी और मिडिल क्लास वालो के लिए सरकार की तरफ से कोई भी लाभ नहीं मिलता ऐसा क्यों हम क्या इंसान नहीं है*
*मान्यवर प्रधानमंत्री जी इस कोरोना की महामारी के चलते लाँकडाउन में सबसे ज्यादा व्यापारियों ओर मिडिल क्लास वालो को फक॔ पड़ा है क्योंकि हमारे तो सभी खच॔ चालू है लाँकडाउन के चलते सभी के व्यापार ठप्प हो गये हैं बैंक से जिन्होंने भी लोन या कज॔ लिया है लाँकडाउन के चलते उनकी सिर्फ किश्तों को आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन ब्याज माफ नहीं कर रहे हैं ओर लाँकडाउन के चलते जब तक किश्त बढेगी तब तक बैंक ब्याज के उपर ब्याज वसूलेगी*

*अब सवाल ये उठता है कि व्यापारी और मिडिल क्लास वालो का गुजारा कैसे होगा क्योंकि दुकान खुली हो या बन्द हो उनके तो सभी खच॔ चालू है*

*मान्यवर प्रधानमंत्री जी से हम सभी व्यापारी और मिडिल क्लास वाले अपील करते हैं की जो हमारे उपर बैंक का ब्याज, बच्चों की स्कूल फीस, घर ओर दुकान का लाइट बिल, प्राँपर्टी ओर पानी की टेक्स,GST खच॔, ये सभी खच॔ 6- महीने के लिए माफ किये जायें*

*हमें 30 अप्रैल या उससे अधिक समय तक भी घर में रहकर सहयोग करने में भी कोई आपत्ति नहीं, यदि सरकार यह बोझ हटा दे। सरकार समझौता करें हम आपके आभारी रहेंगे*

*जिस प्रकार आप किसानों को अकाल में ब्याज से मुक्ति देते हैं, यह समय हम व्यापारियों के लिए भी अकाल ही है।*

* 🙏*

*कृपया इसे तब तक शेयर करें, जब तक यह प्रधानमंत्री, सभी मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्री व वित्त सचिव तक नहीं पहुँच जाता।*
*समस्त व्यापारी संघ,भारत*

03/04/2020

किसी विधायक, सांसद, सरपंच, को राशन की जरुरत हो तो
जनता से संपर्क करे !वोट दिए है तो रोटी भी देंगे।

हर जलते दीय तले अधेरा होता है हर रात के पिछे एक सवेरा होता हैलोग डर जाते हैं मूशिकलो को देख करपर हर मूशिकल के पिसे सफलता...
23/01/2020

हर जलते दीय तले अधेरा होता है
हर रात के पिछे एक सवेरा होता है
लोग डर जाते हैं मूशिकलो को देख कर
पर हर मूशिकल के पिसे सफलता का सवेरा होता है हम डटे रहेगे हर मूशिकलो से हर समे सामना करते रहेगे आज नही तो कल सही

02/01/2020

#सरपंच_चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है सभी मित्रों से निवेदन की अपने अपने गांव में ऐसे व्यक्ति को सरपंच बनाये जो गांव के हर लास्ट व्यक्ति तक वो खड़ा रहे और सेवा कर सके कियोकि ये चुनाव कोई मजाक नही है ये गावो के विकाश की बात है इसलिए मजबूत और ठोस व्यक्ति को ही सरपंच बनाये कयोकि कल्याणपुर का विकास 15 साल से रुका हुआ है
#आपका_अपना
# वागाराम सिंह गांव कल्याणपुर
#आओगाँवकेविकास #अपनीभागीदारीनिभाये #मिशन2020

03/08/2019

शाबाश! हमें आप सभी पर गर्व हैं!!

होनहार बेटों ने आँजणा (पटेल) समाज का गौरव बढ़ाया | 2nd श्रेणी अध्यापक चयनित

1 तिकमाराम/मेगाराम जी मालवी हाङेतर जालोर
2 वालाराम / भूराराम जालोर
3 लच्छाराम $ चतराजी बिजरोल खेड़ा जालोर
4 मोहन लाल / मोतीजी सिलाणा निम्बाऊ जालोर
5 मसरू राम $ भुरा रामजी चौधरी जालोर
6 रतनाराम गोवाजी तरक लूणियासर नेनोल जालोर
7 श्री भभूता राम जी हिरपुरा जालोर
8 गणपत लाल जी हाडेचा जालोर
9 रावताराम / समरथाजी भांड पथमेड़ा जालोर
10 रमेश कुमार / वीराजी भांड पथमेडा जालोर
11प्रवीण $काना जी जेलतरा जालोर
12 मफा राम रामपुरा जालोर
13 नरिंगा/ तलसा जी विरोल जालोर
14 रमेशकुमार श्री करतारामजी फक जुनी वाली जालोर
15 सता राम कलबी कूड़ा जालोर 16 महादेवा राम / दुर्गा राम जी विरोल जालोर
17 बाबूलाल/ प्रहलाद जी जालोर
18 जामताराम/गेनाजी फक नयावाडा जालोर
19 अर्जुन पटेल झंवर जिला जोधपुर
20 कुलदीप पटेल झंवर जिला जोधपुर
21 सोहन पटेल झंवर जिला जोधपुर
22 नृसिंह पटेल झंवर जिला जोधपुर
23 रुपाराम पटेल झंवर जिला जोधपुर
24 अरुण पटेल झंवर जिला जोधपुर
25 बाबु पटेल डोली जिला जोधपुर
26 राजू पटेल डोली जिला जोधपुर
27 दौलाराम पटेल खुडाला जिला जोधपुर
28 सोहन पटेल खाटावास जिला जोधपुर
29 गणपत /तिकमाजी करड हाडेचा जालोर
30 जोराराम/पीथाजी भोड दातीवास जालोर

आप सबको द्वितीय श्रेणी अध्यापक में सलेक्शन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

15/06/2019

1998 में Kodak में 1,70,000 कर्मचारी काम करते थे और वो दुनिया का 85% फ़ोटो पेपर बेचते थे..चंद सालों में ही Digital photography ने उनको बाज़ार से बाहर कर दिया.. Kodak दिवालिया हो गयी और उनके सब कर्मचारी सड़क पे आ गए।

HMT (घडी)
BAJAJ (स्कूटर)
DYNORA (टीवी)
MURPHY (रेडियो)
NOKIA (मोबाइल)
RAJDOOT (बाईक)
AMBASDOR (कार)

मित्रों,
इन सभी की गुणवक्ता में कोई कमी नहीं थी फिर भी बाजार से बाहर हो गए!!
कारण???
उन्होंने समय के साथ बदलाव नहीं किया.!!

आपको अंदाजा है कि आने वाले 10 सालों में दुनिया पूरी तरह बदल जायेगी और आज चलने वाले 70 से 90% उद्योग बंद हो जायेंगे।

चौथी औद्योगिक क्रान्ति में आपका स्वागत है...

Uber सिर्फ एक software है। उनकी अपनी खुद की एक भी Car नहीं इसके बावजूद वो दुनिया की सबसे बड़ी Taxi Company है।

Airbnb दुनिया की सबसे बड़ी Hotel Company है, जब कि उनके पास अपना खुद का एक भी होटल नहीं है।

Paytm, ola cabs , oyo rooms जैसे अनेक उदाहरण हैं।

US में अब युवा वकीलों के लिए कोई काम नहीं बचा है, क्यों कि IBM Watson नामक Software पल भर में ज़्यादा बेहतर Legal Advice दे देता है। अगले 10 साल में US के 90% वकील बेरोजगार हो जायेंगे... जो 10% बचेंगे... वो Super Specialists होंगे।

Watson नामक Software मनुष्य की तुलना में Cancer का Diagnosis 4 गुना ज़्यादा Accuracy से करता है। 2030 तक Computer मनुष्य से ज़्यादा Intelligent हो जाएगा।

2018 तक Driverless Cars सड़कों पे उतरने लगेंगी। 2020 तक ये एक अकेला आविष्कार पूरी दुनिया को बदलने की शुरुआत कर देगा।

अगले 10 सालों में दुनिया भर की सड़कों से 90% cars गायब हो जायेंगी... जो बचेंगी वो या तो Electric Cars होंगी या फिर Hybrid...सडकें खाली होंगी,Petrol की खपत 90% घट जायेगी,सारे अरब देश दिवालिया हो जायेंगे।

आप Uber जैसे एक Software से Car मंगाएंगे और कुछ ही क्षणों में एक Driverless कार आपके दरवाज़े पे खड़ी होगी...उसे यदि आप किसी के साथ शेयर कर लेंगे तो वो ride आपकी Bike से भी सस्ती पड़ेगी।

Cars के Driverless होने के कारण 99% Accidents होने बंद हो जायेंगे.. इस से Car Insurance नामक धन्धा बंद हो जाएगा।

ड्राईवर जैसा कोई रोज़गार धरती पे नहीं बचेगा। जब शहरों और सड़कों से 90% Cars गायब हो जायेंगी, तो Traffic और Parking जैसी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी... क्योंकि एक कार आज की 20 Cars के बराबर होगी।

आज से 5 या 10 साल पहले ऐसी कोई ऐसी जगह नहीं होती थी जहां PCO न हो। फिर जब सब की जेब में मोबाइल फोन आ गया, तो PCO बंद होने लगे.. फिर उन सब PCO वालों ने फोन का recharge बेचना शुरू कर दिया। अब तो रिचार्ज भी ऑन लाइन होने लगा है।

आपने कभी ध्यान दिया है..?

आजकल बाज़ार में हर तीसरी दुकान आजकल मोबाइल फोन की है।
sale, service, recharge , accessories, repair, maintenance की।

अब सब Paytm से हो जाता है.. अब तो लोग रेल का टिकट भी अपने फोन से ही बुक कराने लगे हैं.. अब पैसे का लेनदेन भी बदल रहा है.. Currency Note की जगह पहले Plastic Money ने ली और अब Digital हो गया है लेनदेन।

दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है.. आँख कान नाक खुले रखिये वरना आप पीछे छूट जायेंगे..।

समय के साथ बदलने की तैयारी करें।

इसलिए...
व्यक्ति को समयानुसार अपने व्यापार एवं अपने स्वभाव में भी बदलाव करते रहना चाहिये।

"Time to Time Update & Upgrade"

समय के साथ चलिये और सफलता पाईये ।

18/05/2019

एक घर के मोबाइल नम्बर पर “रॉंग नम्बर” से कॉल आई.. घर की एक औरत ने कॉल रिसीव की तो सामने से किसी अनजान शख्स की आवाज़ सुनकर उसने कहा ‘सॉरी रॉंग नम्बर’ और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी.. उधर कॉल करने वाले ने जब आवाज़ सुनी तो वो समझ गया कि ये नम्बर किसी लड़की का है, अब तो कॉल करने वाला लगातार रिडाइल करता रहता है पर वो औरत कॉल रिसीव न करती। फिर मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया जानू बात करो न!! मोबाइल क्यूँ रिसीव नहीं करती..?

एक बार बात कर लो यार! उस औरत की सास बहुत मक्कार और झगड़ालू थी.. इस वाक़ये के अगले दिन जब मोबाइल की रिंग टोन बजी तो सास ने रिसीव कर लिया.. सामने से उस लड़के की आवाज़ सुनकर वो शॉक्ड रह गई, लड़का बार बार कहता रहा कि जानू! मुझसे बात क्यूँ नहीं कर रही, मेरी बात तो सुनो प्लीज़, तुम्हारी आवाज़ ने मुझे पागल कर दिया है, वगैरह वगैरह… सास ने ख़ामोशी से सुनकर मोबाइल बंद कर दिया जब रात को उसका बेटा घर आया तो उसे अकेले में बुलाकर बहू पर बदचलनी और अंजान लड़के से फोन पर बात करने का इलज़ाम लगाया..

पति ने तुरन्त बीवी को बुलाकर बुरी तरह मारना शुरू कर दिया, जब वो उसे बुरी तरह पीट चुका तो माँ ने मोबाइल उसके हाथ में दिया और कहा कि इसी में नम्बर है तुम्हारी बीवी के यार का.. पति ने कॉल डिटेल्स चेक की फिर एक एक करके सारे अनरीड मैसेज पढ़े तो वो गुस्से में बौखला गया.. उसने तुरन्त बीवी को रस्सी से बाँधा और फिर से बेतहाशा पीटने लगा और उधर माँ ने लड़की के भाई को फोन किया और कहा कि हमने तुम्हारी बहन को अपने यार से मोबाइल पर बात करते और मैसेज करते हुवे पकड़ लिया है.. जिसने तुम्हारी इज़्ज़त की धज्जियां बिखेर दीं…

खबर सुनकर तुरन्त उस लड़की का भाई और उसकी माँ भी वहां पहुँच गये.. पति और सास ने इल्जाम लगाये और ताने मारे तो लड़की के भाई ने भी उसे बालों से पकड़कर खूब पीटा.. लड़की कसमें खाती रही, झूठे इलज़ाम के लिये चीखती चिल्लाती रही, अपनी सफाई देती रही जाहिल और शैतान सास और पति के आगे बेबस रही… लड़की की माँ ने अपनी बेटी से कहा कि भारतीय होकर गीता पर हाथ रखकर कसम खाओ, तो उसने नहाकर फ़ौरन सबके सामने गीता पर हाथ रखकर कसम भी खाई, मगर शैतान सास ने इसे भी नकार दिया और कहा कि जो अपने पति से गद्दारी कर सकती है तो उसके लिये गीता की कसम भी कोई मुश्किल काम नहीं है..

इसके साथ पति ने वो सारे मैसेजेस उसके भाई को दिखाये जो लड़के ने लड़की को करने के लिये किये थे.. सास ने मक्कार और चालाक कहकर आग पर घी डाल दिया.. लड़की के भाई को गुस्सा आई और उसका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा, उसने तुरन्त पिस्तौल निकाली और लड़की के सर में चार गोलियां दाग दी और इस तरह एक “रॉंग नंबर” ने एक खानदान उजाड़ दिया.. 3 बच्चों को अनाथ कर दिया.. जब लड़की के दूसरे भाई को खबर हुई तो उसने अपने भाई भाभी और बहन के शौहर और सास के साथ उस अनजान नम्बर पर FIR दर्ज कर दी..

पुलिस साइबर ने जब मोबाइल की जांच की तो मालूम हुवा कि लड़की ने सिर्फ एक बार उस रॉंग नम्बर को रिसीव किया था, इसके बाद उस नम्बर से वो कॉल और मैसेजेस के जरिये लड़की को फंसाने के चक्कर में लगा रहा.. सारी बातें साफ़ होने के बाद जब दूसरे भाई को खबर हुई जिसने बहन को गोली मारी थी तो उसने उसी वक़्त जेल में ख़ुदकुशी कर ली और रॉंग नम्बर मिलाने वाले लड़के को पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया और इस तरह एक “रॉंग नम्बर” ने सिर्फ तीन दिनों में एक भारतीय दामन औरत को उसके 3 बच्चों से पूरी ज़िन्दगी के लिये दूर कर दिया और अगले 13 दिनों के अन्दर 3 बच्चे अनाथ और 2 खानदान तबाह और बर्बाद हो गये

ज़रा सोचिये और बताइये कि कसूरवार कौन..??

1- रॉंग कॉल वाला..

2- मक्कार सास..

3- शक्की और जाहिल पति..

4- गैरतमंद भाई..

5- मोबाइल ..

आप सब लोग गौर से सोच कर जवाब जरूर दीजियेगा और वो पति और भाई लोग से सर्वनीय निवेदन है की किसी भी औरत पर इल्जाम लगाने से पहले सच्चाई जान ले तब फैसला करे क्योंकि पत्निया और बेटिया ऐसे नही होती। और वआपसेो लोग जो रांग नंबर जान कर भी किसी महिला के पास फोन बार बार करते है, उन्हें खुद समझना चाहिए की हमारे घर मे भी एक माँ बहन बेटी है। सब का सम्मान करे।

नोट-इस कहानी से ये सबक मिलता है शक के बिना पे निर्णय नही लेना चाहिए पहले पूरी तहकीकात करनी चाहिए। अगर कॉल रिकार्ड पहले ही जांच किया होता तो आज 3 की जान नही जाती और 2 परिवार अनाथ नही होता। जिसको आप जानते नहीं प्लीज काॅल मत करो 🙏🙏 हाथ जोड़कर विनती है 🙏🙏

म्हारो राजस्थान 💖💕

Address

Barmer
344026

Telephone

918003208636

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vagaram Sih Kalyanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share