Himalayan BnB

Himalayan BnB Entering into Himalayan Cottages will make you feel like entering into a different world.

HoneyGold Wishes A Very Happy Uttarakhand Day To Every Traveller!
08/11/2025

HoneyGold Wishes A Very Happy Uttarakhand Day To Every Traveller!








Winter Mein Kya Chahiye! ✅ Ek Glass Chai ✅ Garam Kapade ✅ A Trip to Himalayas! ✅ … And A Soothing Himalyan View!        ...
08/11/2025

Winter Mein Kya Chahiye!

✅ Ek Glass Chai
✅ Garam Kapade
✅ A Trip to Himalayas!
✅ … And A Soothing Himalyan View!

🌟 This Guru Purnima, follow the path of wisdom, faith, and self-discovery. 🌿Whether it’s the Himalayas or the heart with...
10/07/2025

🌟 This Guru Purnima, follow the path of wisdom, faith, and self-discovery. 🌿

Whether it’s the Himalayas or the heart within—every journey is divine.

Celebrate your spiritual side with HoneyGold!. 🛕✨



HIMALAYAS- Where every cell of your body sings the song of your soul. To listen it come to Himalayas! Happy Internationa...
21/06/2025

HIMALAYAS- Where every cell of your body sings the song of your soul. To listen it come to Himalayas!

Happy International Yoga Day!

On this World Environment Day 🍃, let’s join hands 🤝 to protect the planet 🌎 we call home🏠.
05/06/2025

On this World Environment Day 🍃, let’s join hands 🤝 to protect the planet 🌎 we call home🏠.


Wishing you all a peaceful and enlightened Buddha Purnima from Honeygold. May the teachings of Lord Buddha guide your jo...
12/05/2025

Wishing you all a peaceful and enlightened Buddha Purnima from Honeygold. May the teachings of Lord Buddha guide your journey with compassion, wisdom, and serenity.


बंजार घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बंजार तहसील में बसी एक अदभुत घाटी है। यह घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्व...
27/04/2025

बंजार घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बंजार तहसील में बसी एक अदभुत घाटी है। यह घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है। ये सम्पूर्ण घाटी एक फलों के बग़ीचे सी प्रतीत होती है।

कलकल बहती सर्परूपी तीर्थन नदी, फूलों और फलों से लदे बग़ीचे, सीना ताने विराट पर्वत की चोटियाँ, चीड़, देवदार, बुरांश और बान के सदाबहार पर्वतीय वन, शीतल जलप्रपात और दूर दूर तक फैले हरे भरे थाच (घास के मैदान) मानो ये सब किसी चित्रकार की कल्पना सी लगती है।

गुज़रे वक़्त में अंग्रेज़ी शासन के दौरान शिमला से मण्डी के लिए बनाया गया पैदल पथ इसी घाटी से होकर गुज़रता था। उन दिनों का बनाया मिट्टी और पत्थरों का रास्ता आज मेरे जैसे साहसी और उद्धमि लोगों का पसंदींदा मार्ग बन चुका है। आज बहुत सी साहसिक मोटर कार और मोटर साइकल रैली यहीं की पथरीली राहों से होकर लोगों को उत्साहित और रोमांचित करती हैं।

आइए आपको लेकर चलें एक अंजान और अनछुई घाटी में जिसको बंजार घाटी या तीर्थन घाटी के नाम से भी जाना जाता है

कैसे पहुँचे ?
दिल्ली से मनाली जाने वाली सभी हिमाचल पथ परिवहन निगम और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की रात्रि वोल्वो बस सेवा से औट तक लगभग १० घंटे में पहुँचा जा सकता है और यहाँ से बंजार घाटी सिर्फ़ ३० किलो मीटर यानी १ घंटे की दूरी पर है । दिल्ली से मनाली के लिए बहुत सी निजी बस सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।

निकटतम हवाई अड्डा कुल्लू जिले के भुंतर में स्थित है जो बंजार घाटी से केवल ४५ किलो मीटर यानी १.५ घंटे की दूरी पर है।

यदि आप मेरी तरह स्वयं कार चलाने के शौक़ीन है तो आपके लिए यहाँ पहुँचने के दो निम्नलिखित सुगम रास्तों का विकल्प है :-

१) दिल्ली - चण्डीगढ़ - शिमला - नारकंडा - आनी - जलोड़ी जोत - जीभी
२) दिल्ली - चंडीगढ़ - रूपनगर - किरतपुर - बिलासपुर - सुंदरनगर - मण्डी - औट - बंजार - जीभी

कब जाएँ ?
वैसे तो यहाँ की सुंदरता हर मौसम में देखने योग्य है किंतु अप्रेल से अक्तूबर तक का मौसम बहुत सुहाना रहता है । शीत ऋतु में पर्यटक यहाँ बर्फ़बारी का आनंद लेने आते हैं।

क्या क्या देखें?
वैसे तो यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं परंतु यहाँ मैं उनमें से कुछ प्रमुख स्थलों का ही उल्लेख कर रहा हूँ ।

जीभी जलप्रपात - ५५ फ़ीट की ऊँचाई से गिरता ये धुआँधार जलप्रपात अपने शीतल जल और ख़ूबसूरती के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सुबह सुबह सूर्य की सुनहरी कोमल किरणों से बनता इंद्रधनुष यहां आने वाले पर्यटकों को उल्लास से भर देता है। ग्रीष्म ऋतु में इसके बर्फीले पानी को छूने मात्र से ही हर कोई आनंदित हो उठता है ।

चहनी कोठी - १७ वीं शताब्दी में बनी ये ४० मीटर ऊँची मीनार पहरेदारी के उद्देश्य से निर्मित की गई थी और आज भी गांव की सीमाओं पर अपनी नजरें रखे हुए है। काठ-कुणी शैली में केवल पत्थरों और लकड़ी से बनाई गई इस कोठी में सीमेंट, रेत और पानी का उपयोग नहीं किया गया है। ऐसा माना जाता है कि ये मीनार किसी भी प्रकार की क़ुदरती आपदाओं का सामना करने में सक्षम है और 1905 के विनाशकारी भूकंप को मात देकर आज भी अविचल खड़ा है।

जलोड़ी जोत - १०८०० फ़ीट की ऊँचाई पे स्थित ये दर्रा शिमला की ओर से बंजार घाटी का प्रवेश द्वार है। ध्वजा से खड़े देवदार वृक्षों से ढका ये विशाल पर्वत ग्रीष्म ऋतु के मई माह तक बर्फ़ की सफ़ेद चादर से ढके रहने की वजह से सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। जलोड़ी जोत के शिखर पर बने पठार पर महाकाली मंदिर है, जिसे जलोड़ी माता भी कहते हैं। यहाँ से ६ किलो मीटर के एक आसान से पैदल पथ से आप सेरोलसर झील तक पहुँच सकते हैं जिसकी ख़ूबसूरती का शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता।

महाकाली मंदिर, बूढ़ी नागिन मंदिर, सेरोलसर झील और रघुपुर गढ़ कुछ दर्शिनए स्थल इसी जोत के नज़दीक स्थित हैं।

शृंगी ऋषि मन्दिर - हिमाचल को हमेशा से ऋषि मुनियों और देवताओं की भूमि माना जाता रहा है। शृंगी ऋषि बाज़ार घाटी के स्थानीय देवता के रूप में युगों युगों से पूजे जाते रहे हैं। मान्यता है कि राजा दशरथ ने इसी पावन धरती पर शृंगी ऋषि के कहने पर संतान-प्राप्ति के लिए यज्ञ किया था। मन्दिर के आसपास का शांत और आध्यात्मिक वातावरण आपका मन मोह लेगा।

प्रमुख स्थलों से दूरी
दिल्ली ५३० किलो मीटर, चंडीगढ़ २७५ किलो मीटर, शिमला १७५ किलो मीटर, कुल्लू ५५ किलो मीटर, मण्डी ६५ किलो मीटर, मनाली ९० किलो मीटर

कहाँ रुकें?
बंजार घाटी में बड़े सितारा होटेल्ज़ तो नहीं मिलेंगे परंतु रहने के लिए जीभी, घ्यागी और शोझा गाँव में साफ़ सुथरे कैम्प और होम स्टेज़ की भरमार है। होम स्टेज़ में रुकने का अपना अलग ही अनुभव है। पहाड़ी परिवार के साथ रह कर आप पहाड़ी जीवनशैली, उनकी संस्कृति और स्थानीय व्यंजनो का आनंद ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें हनीगोल्ड हॉलिडेज़ व्हटसप्प 9811145656

22/04/2025

3 Rooms/ 5 Rooms Villas Available On BnB In Ramgarh, Nainital (Half An Hour Drive From Neem Karoli Baba Ashram)

For more details, call HoneyGold, Your Trusted Partner Since 1995!

This  , let’s renew our pledge to protect the planet that nurtures us. Every small act counts—from planting trees to con...
22/04/2025

This , let’s renew our pledge to protect the planet that nurtures us. Every small act counts—from planting trees to conserving water. Together, we can create a greener, cleaner, and more sustainable world for future generations.

Happy Earth Day—act today for a better tomorrow!


May the divine blessings of Maa Durga bring an abundance of joy, prosperity, and blessings into your life. 🙏 Embrace the...
30/03/2025

May the divine blessings of Maa Durga bring an abundance of joy, prosperity, and blessings into your life. 🙏 Embrace the nine forms of blessings: Fame, Name, Wealth, Parosperity, Happiness, Education, Health, Power, and Commitment. ✨

Wishing you all a Happy Navratri filled with positivity and prosperity! 🌺

HoneyGold- We can make your fairy tales come true!
10/02/2025

HoneyGold- We can make your fairy tales come true!



Happy 76th Republic Day, India! 🇮🇳Today, we celebrate the spirit of unity, democracy and our vibrant culture. Let’s hono...
26/01/2025

Happy 76th Republic Day, India! 🇮🇳

Today, we celebrate the spirit of unity, democracy and our vibrant culture.

Let’s honour the legacy of those who brought us freedom and continue to inspire us to grow stronger together. Jai Hind! 🇮🇳✨

Address

10, Solace Suites, MDR 9, Old Barog Road, Opp. Pine Drive Resort
Barog
173229

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himalayan BnB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himalayan BnB:

Share

Himalayan Cottages

Entering into Himalayan Cottages will make you feel like entering into a different world. Decorated with magnificent walls, floors, forever green surrounding hilly area and open 2BHK space will make you fall in love with these cottages. Come to find new energy, to meet your aesthetic taste, to rejuvenate with the warm-hearted welcome at Himalayan Cottages.