Maha Nandini turning Point

Maha Nandini turning Point Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maha Nandini turning Point, Hotel, Near Harni Mahadev Temple, Bhilwara.

22/11/2024

आपके शहर भीलवाड़ा में शुद्ध देशी घी से निर्मित 19 मारवाड़ी व्यंजन
मारवाड़ी थाली, एक बार जरूर पधारें
Call : 8104748189, 8239327116, 093521 32008


Food delivery service

15/08/2023
No minimum order required
20/04/2021

No minimum order required

सर्दी की शुरूआत के साथ... ‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट’’ में राजस्थानी खाने की बहार..सर्दी का आगाज हो चुका है और इसके स...
09/11/2018

सर्दी की शुरूआत के साथ...
‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट’’ में राजस्थानी खाने की बहार..सर्दी का आगाज हो चुका है और इसके साथ ही ‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट’’ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थानी खाने की शुरूआत भी हो गई है।
होटल के युवा संचालक आशीष कसारा ने ‘‘अपना भीलवाड़ा’’ को बताया कि शहर में रहने वाले राजस्थानी खाने के शौकीन लोगों को स्वादिष्ट मारवाड़ी व्यंजन परोसने हेतु ‘‘महा नन्दिनी’’ में बहुत ही वाजिब दर पर मारवाड़ी थाली उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत मेहमान स्वागत पेय के तहत राब अथवा छाछ का आनन्द ले सकते हैं तो भोजन में गरमा-गरम मक्का रोटी, बाजरा रोटी, बेजड़ रोटी व गेहूं रोटी गुड़-मख्खन और दाल, सुरण/बेसन गट्टा, सरसों/आलु प्याज/पचकुटा अथवा आलु मटर टमाटर की सब्जी और कढ़ी के साथ जीम सकते हैं।
कसारा ने यह भी बताया कि इस मारवाड़ी थाली में भोजन के आनन्द को दुगुना करता है मौठ-बाजरा-मूंग की दाल व चावल का खीचड़ा जो देसी घी और शक्कर बुरादे के साथ परोसा जाता है। इतना ही नहीं उक्त थाली के तहत मेहमानों को मिठाई के रूप में गरमा-गरम व रसभरी कुरकुरी जलेबी भी विशेष मान-मनुहार के साथ परोसी जाती है।
आशीष कहते हैं कि राजस्थानी भोजन पसन्द करने वालों के लिए हमारी होटल में जो भोजनशाला है वह भी राजस्थानी ठाट-बाट से परिपूर्ण है जहां मेहमानों के बिराजने के लिए गद्दे व मसन्द मौजूद हैं तो भोजन की थाली रखने हेतु बाजोट।
यही नहीं, इस भोजन को परोसने वाले भी मारवाड़ी पोशाक (धोती, कुर्ता व पगड़ी) पहने रहते हैं ताकि आगन्तुक मेहमानों को सम्पूर्ण राजस्थानी परिपेक्ष्य की अनुभूति हो।
तो देर किस बात की... आप भी पधारिये ‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट’’ और लीजिए उचित दर पर उपलब्ध स्वादिष्ट मारवाड़ी भोजन का आनन्द...!

जन्मदिवस को यादगार रूप में मनाने के लिए महानन्दिनी के हाॅल में आकर्षक बूलन डकोरेशन व विधान के भोजन हेतु तैयार राजस्थानी ...
17/10/2018

जन्मदिवस को यादगार रूप में मनाने के लिए महानन्दिनी के हाॅल में आकर्षक बूलन डकोरेशन व विधान के भोजन हेतु तैयार राजस्थानी स्टाइल में व्यवस्था। जिसमें आप देख रहे हैं कि बैठने के लिए गद्दे व मंसद के साथ थाली रखने हेतु बाजोट सजाये गए हैं।

गत 11 अक्टूबर को आयोजित जिला भाजपा की विशेष बैठक के कुछ शानदार पल इन तस्वीरों में...!
14/10/2018

गत 11 अक्टूबर को आयोजित जिला भाजपा की विशेष बैठक के कुछ शानदार पल इन तस्वीरों में...!

08/10/2018

‘‘आओ पहाड़ियों की तलहटी में गरबा खेलें...’’
10 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के अवसर पर ‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइण्ट’’ द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबा प्रेमियों को एक विशेष सौगात दी जा रही है। जिसके तहत गरबा खेलने की बुकिंग करवाने वाले कम से कम 100 सदस्यों के ग्रुप हेतु बहुत ही वाजिब दाम में स्नेक्स और फास्डफूड के साथ-साथ डीनर की स्कीम भी दी जा रही है।
होटल के युवा डायरेक्टर आशीष कसारा ने बताया कि 10 अक्टूबर को प्रथम नवरात्रि से शुरू होने वाले ‘‘महा नन्दिनी’’ के इस कार्यक्रम में डाण्डिया के शौकीन युवक-युवतियां प्रकृृति की गोद में डीजे पर बजने वाले गरबा के मधुर गीतों पर डाण्डियों की खनक के साथ जमकर थिरक सकेंगे।
उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलने वाले 3 घण्टे के इस गरबा महोत्सव के दौरान स्नेक्स के दो पैकेज भी वाजिब दर पर बुकिंगकर्ताओं को दिए जा रहे हैं जिसके तहत कम से कम 100 सदस्यों की बुकिंग पर प्रति सदस्य 120 रुपये में छोला भटूरा और वेज चाऊमीन दिए जाएंगे तो 130 रुपये प्रति मेम्बर के पैकेज में पाव भाजी, वेज मंचूरियन ग्रेवी व फ्राइड राईस उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 270 रुपये का एक डीनर पैकेज भी इस गरबा महोत्सव के अंतर्गत रखा गया है जिसमें टोमेटो सूप, वेज मंचूरियन या चाइनीज ब्रेड स्टिक, पनीर लबाबदार, वेज मख्खनवाला, दाल तड़का, सीजनल वेज, लच्छा पराठा, बटर नान, तवा रोटी, बटर रोटी, मिसी रोटी, बंूदी रायता अथवा वेज रायता, जीरा राईस या वेज पुलाव, गुलाबजामुन, आइस्क्रीम, कचूमर सलाद व अचार, पापड़ आदि व्यंजन परोसे जाएंगे।
तो देर किस बात की आप भी ‘‘पहले आओ-पहले पाओ’’ की तर्ज पर गरबा खेलने के लिए ‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइण्ट’ पधारे और ग्रुप बुकिंग करवाकर नवरात्रि के पावन दिनों के दौरान पहाड़ियों की तलहटी में गरबा खेलने का आनन्द प्राप्त कर इस नवरात्रि को यादगार बनायें।

प्रकृति की गोद में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प ‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट’’भीलवाड़ा- बरसात ...
15/09/2018

प्रकृति की गोद में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाने के लिए
सबसे अच्छा विकल्प ‘‘महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट’’
भीलवाड़ा- बरसात का मौसम समापन की ओर अग्रसर है तथा वस्त्रनगरी के चहुंओर का वातावारण हरियाली से आच्छादित होकर खिलखिला रहा है। यह मौसम ऐसा है जिसमें शहर के सर्वसुविधा संपन्न लोग शहरी भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसे किसी अच्छे होटल अथवा रेस्टोरण्ट में जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने की चाह रखते हैं। ऐसे में उनकी इस चाहत को पूरी करने के लिए भीलवाड़ा में सबसे अच्छा विकल्प महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट के रूप में है, जो शहर के प्रसिद्द व पौराणिक धार्मिक स्थल हरणी महादेव मार्ग पर पहाड़ियों की तलहटी (प्रकृति की गोद) में स्थित है।
होटल के युवा डायरेक्टर आशीष कसारा बताते हैं कि इस सुहाने मौसम में अपनी साप्ताहिक अथवा मासिक दिनचर्या के दौरान बाहर का खाना खाने के शौकीनों के लिए महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट एक बहुत ही अच्छा और वाजिब विकल्प है। हरीतिमा से आच्छादित गार्डनयुक्त पार्टी लोन, भव्य डाइनिंग हाॅल, भोजनशाला, राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती चित्रकारी से युक्त दो बैंक्वेट हाॅल के साथ-साथ 36 ए.सी. रूम्स और सुव्यस्थित पार्किंग स्थल से सुसज्जित इस होटल/रेस्टोरेण्ट में स्वादिष्ट राजस्थानी व पंजाबी खाने के साथ-साथ चाईनिज तथा साउथ व नाॅर्थ इण्डियन व्यंजनों की भी उचित दर पर शानदार व्यवस्था है।
आशीष यह भी कहते हैं कि ‘‘अतिथि देवो भव’’ यानि ‘‘ग्राहक ही भगवान है’’ की सार्थकता सिद्द करने के उदे्दश्य से महा नन्दिनी टर्निंग पाॅइन्ट में पुराना और अनुभवी स्टाफ कार्यरत है जो अपनी सर्विस से यहां आने वाले प्रत्येक मेहमान का दिल जीत लेते हैं। विशेष बात यह है कि होटल में अधिकतर स्टाफ सदस्य इसकी स्थापना वर्ष से ही अपनी सेवायें दे रहे हैं, जो अपनी कला, अनुभव और मेहनत से इस होटल को निरंतर सफलता के पायदान पर आगे बढ़ाने में अपनी महत्ती भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं क्योंकि खाना बनाना और उस खाने को मनुहार के साथ परोसने की कला भी हर किसी में नहीं होती।
आशीष के अनुसार होटल नन्दिनी में किटी व बर्थडे पार्टी के साथ-साथ सगाई व शादी के कार्यक्रम भी सर्वसुविधाओं के साथ उचित दर पर आयोजित करवाये जाते हैं। साथ ही महा नन्दिनी से जुड़े गेस्ट स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ वर्षभर उठाते रहें, इस हेतु एक कुपनयुक्त डायरी के अंतर्गत डिस्काउंट स्कीम भी संचालित है जिसके तहत निर्धारित बिलिंग पर डिस्काउंट देने के साथ ही वेजिटेबल, सूप, चाईनिज, स्टार्टर, साउथ इण्डियन व आइस्क्रीम पर ‘बाय वन गेट वन फ्री’’ की स्कीम भी दी जा रही है, जिसे काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।..तो देर किस बात की आप भी महा नन्दिनी पधारकर लीजिए स्वादिष्ट भोजन का आनन्द, वो भी डिस्काउन्ट स्कीम के साथ!

27/05/2018

IN THIS SUMMER SEASON
Here we have new offers for you, you can get lots of discounts on your restaurants billing,
Like :-
Diamond offer :- get one double bed Room Absolutely free.
*1000 rs. flet discount on your 3000 rs. billing .
*500 rs. flet discount on your 1000 rs.billing .
* 250 rs. flet discount on your 500 rs. billing.
* Buy one vegetable get one vegetable free .
*Buy one starter get one starter free.
*Buy one Chinese get one Chinese free .
*Buy one pizza get one pizza free .
AND MANY MORE
JUST YOU NEED TO PURCHASE THIS 599/_ COUPNE BOOKLET .
( T&C apply)
FOR MORE DETAILS CONTACT :-
HOTEL MAHA NANDINI TURNING POINT BHILWARA .
📲 93521-32008 , 81047-48189, 8239327116.

Address

Near Harni Mahadev Temple
Bhilwara
311001

Opening Hours

Monday 9am - 12am
Tuesday 9am - 12am
Wednesday 9am - 12am
Thursday 9am - 12am
Friday 9am - 12am
Saturday 9am - 12am
Sunday 9am - 12am

Telephone

+918104748189

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maha Nandini turning Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category