vedic astro db

  • Home
  • vedic astro db

vedic astro db https://t.me/vedicastrodb

20 yers astrology experience

जय श्री raam
26/10/2024

जय श्री raam

26/08/2024
कृष्ण जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय, मिलेगा लाभतंत्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी सिद्धि को पाने के लिए या मनोकामना पूर्त...
26/08/2024

कृष्ण जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

तंत्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी सिद्धि को पाने के लिए या मनोकामना पूर्ति के लिए चार रात्रियां सबसे बेहतर हैं पहली है कालरात्रि (नरक चतुर्दशी या दीपावली), दूसरी है अहोरात्रि (शिवरात्रि), तीसरी है दारुणरात्रि (होली) व चौथी है मोहरात्रि अर्थात जन्माष्टमी यानी इस दिन किए गए उपाय जरुर सफल होते हैं. आइए जानते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को रात 12 बजे किए जाने वाले कुछ विशेष टोटकों को जो आपके जीवन से कई तरह की परेशानियों को मिटा सकते हैं…

1. धन लाभ के लिए एवं आर्थिक संकट के निवारण हेतु

जन्माष्टमी के दिन प्रात: स्नान आदि करने के बाद किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला अर्पण करें. इससे आर्थिक संकट दूर होने लगते है धन लाभ के योग प्रबल होते है .

2. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए

जन्माष्टमी के दिन प्रात: दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें . इसके बाद यह उपाय हर शुक्रवार को करें . इस उपाय को करने वाले जातक से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं. इस उपाय को करने से समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होती है .

3. ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई, साबुतदाने अथवा चावल की खीर यथाशक्ति मेवे डालकर बनाकर उसका भोग लगाएं उसमें चीनी की जगह मिश्री डाले , एवं तुलसी के पत्ते भी अवश्य डालें. इससे भगवान द्वारकाधीश की कृपा से ऐश्वर्य प्राप्ति के योग बनते है.

4. धन-यश की प्राप्ति :

भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहलाते हैं, पीतांबर धारी का अर्थ है जो पीले रंग के वस्त्र पहनने धारण करता हो. इसलिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में भगवान के पीले रंग के कपड़े, पीले फल, पीला अनाज व पीली मिठाई दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न रहते हैं, उस जातक को जीवन में धन और यश की कोई भी कमी नहीं रहती है

5. सर्व कार्य सिद्धि

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जी के मंदिर में जटा वाला नारियल और कम से कम 11 बादाम चढ़ाएं . ऐसी मान्यता है कि जो जातक जन्माष्टमी से शुरूआत करके कृष्ण मंदिर में लगातार सत्ताइस दिन तक जटा वाला नारियल और बादाम चढ़ाता है उसके सभी कार्य सिद्ध होते है, उसको जीवन में किसी भी चीज़ का आभाव नहीं रहता है.

6. व्यापार, नौकरी में तरक्की

कई बार काफी कोशिशों के बाद व्यापार, नौकरी में मनवाँछित सफलता नहीं मिल पाती है इसलिए जन्माष्टमी के दिन अपने घर में सात कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर या सफेद मिठाई खिलाकर कोई भी उपहार दें . ऐसा उसके बाद पांच शुक्रवार तक लगातार करें. इसे करने से माँ लक्ष्मी की कृपा से व्यापार, कारोबार में मनवाँछित सफलता मिलती है . जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें फिर उसके बाद उस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रख लें. इस उपाय से लगातार धन का आगमन होता रहता है .

7. स्थाई सुख समृद्धि

जन्माष्टमी की रात को 12 बजे जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था उस समय भगवान श्री कृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से भगवान द्वारकाधीश की कृपा से जीवन में स्थाई रूप से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है .

8. जीवन में अस्थिरता एवं संघर्ष को दूर करने हेतु

जन्माष्टमी के दिन प्रात: श्री कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान के गले में तुलसी के पत्तो की माला या जाप करने वाली तुलसी की माला डाल कर वहीं पर तुलसी की माला से ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ की 5 या 11 माला का जाप करने से जीवन में अस्थिरता एवं संघर्ष की स्थिति समाप्त होने लगती है .

9. परिवार में सुख शांति हेतु

जन्माष्टमी सँध्या के समय घर में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएँ और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें, इससे परिवार में सुख शांति और प्रेम का वातावरण बना रहता है.

10. जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए

जीवन में यश और सफलता प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन से नित्य माथे पर पीले चंदन या केसर में गुलाबजल मिलाकर उसका टीका लगाएं. इस उपाय से जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है, और समाज में यश भी मिलता है.

astro-db
https://chat.whatsapp.com/ITsn3FouoIx4aPRzAB3kQk

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when vedic astro db posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Hotel?

Share