26/11/2024
यूथ होस्टल में, अपने दोस्तों के साथ हिन्दी भाषा सीखने का मौका मिला। हिन्दी भाषी दोस्तों से बोला, कोई बुक बता।
" बोलने के लिए किसी बुक की जरूरत नहीं है। दोस्तों के साथ बोलते रहो, अपने आप आ जाएगी, हिन्दी। "मैं, पूरे जोश के साथ शुरू हो गया। जो भी नया शब्द मिल जाए, उसका अर्थ पूछता रहता था। एकदिन, हम लोग किसी दावत में गये। मेजबान ने कहा, " शर्म मत करो, खूब खाओ। "
" शर्म, मीन्स?" मैने पूछा। "डोन्ट हेसीटेट", मुझे समझाया गया।
कुछ दिन बाद, मेरे घर से, आलू के चिप्स, कटहल के चिप्स, हलवा वगैरह आया। मैने खुशी से सब दोस्तों से शेयर किया, इन शब्दों के साथ, " शर्म तो है नहीं, खूब खाओ। "