KapilRaj Aryan Gothwal

KapilRaj Aryan Gothwal K.R.G.GROUP

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयन्ती पर सादर नमन। महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक त...
11/04/2026

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयन्ती पर सादर नमन। महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें।
महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी। हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभायें।
आधुनिक, मानवतावादी,लोकतान्त्रिक, वैज्ञानिक, समतामूलक तथा नये भारत की शिखर शख्सियत,
सत्य शोधक समाज के संस्थापक व नारी शिक्षा के लिए पत्नी सावित्रीबाई फुले को बहुजनों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रेरित करने वाले #राष्ट्रपिता
सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के प्रवक्ता ज्योतिबा गोविन्द राव फूले के जन्मदिन, 11 अप्रैल #सामाजिक_क्रांति_दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं

बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हालत। जमाने से पिछड़ता समाज और तेजी से बदलती हुई आज की पीढ़ी  के विचार में गंभीर मतभेद।सम...
30/03/2026

बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हालत। जमाने से पिछड़ता समाज और तेजी से बदलती हुई आज की पीढ़ी के विचार में गंभीर मतभेद।
समाज को जमाने के साथ चलना होगा ।
यदि समाज की ही बात करो तो हकीकत को जानो ।
शेखावाटी के प्रत्येक गांव में हजारों ऐसे परिवार हैं और हर गांव में ऐसे परिवार हैं जिन्होने असम,बिहार महाराष्ट्र उड़ीसा आंध्र प्रदेश की महिलाओं से शादी कर रखी है और परिवार चल रहे है। उनमें किसी ने उनकी जाति या धर्म नहीं पूछा। देश के सभी महानगरों में लाखों महिलाएं घरों में खाना बनाने और सफाई का काम करतीं हैं उसमें सभी धर्मों और जातियों के लोग शामिल है
अब वक्त आ गया है समाज समय के साथ चले।

संविधान के कारण ही देश एक है, अखंड है!संविधान ने हर मुश्किल का मुक़ाबला कर भारत को अखंड रखा!सवाल यह है कि जिन उद्देश्यों...
26/01/2026

संविधान के कारण ही देश एक है, अखंड है!
संविधान ने हर मुश्किल का मुक़ाबला कर भारत को अखंड रखा!
सवाल यह है कि जिन उद्देश्यों के लिए संविधान बनाया था क्या नागरिकों को वे अधिकार मिल गए ? तो यह करना पड़ेगा कि हमें स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के अधिकार पूरी तरह से हासिल तो नहीं हो पाए लेकिन भारत के संविधान ने जो बड़ा चमत्कार कर दिखाया ऐसा दुनिया में और कहीं नहीं हुआ!
बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में बनाए संविधान का ही परिणाम है कि आज़ादी के बाद हज़ारों गंभीर संकटों के बावजूद देश में लोकतंत्र क़ायम है, देश एक है, अखंड है अन्यथा पड़ोसी व अन्य कई देशों में लोकतंत्र का कितना बुरा हाल हुआ है. इसलिए भारत को अखंड बनाए रखने में हमारे संविधान की अहम भूमिका है.
भारत का संविधान एक ऐसा जीवन्त और व्यापक दस्तावेज़ है जिसे किसी ख़ास सांचे, ढांचे या मॉडल में फ़िट नहीं किया जा सकता. यह परिसंघीय तथा एकात्मक और अध्यक्षीय तथा संसदीय रूपों का मिश्रण है!
एक ओर जहां सेकंड वर्ल्ड वार के बाद अनेक देशों के बनाए संविधान नाकामयाब हो गये तथा लुप्त हो गये, वहीं दूसरी ओर हमारे संविधान ने अनेक मुश्किलों का सफलतापूर्वक सामना कर जीत हासिल की और देश की अखंडता पर आँच नहीं आने दी!
हमारा संविधान ज़िंदा दस्तावेज़ है जिसकी इबारत में अनगिनत देशभक्तों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों के दिलों की धड़कने हैं. इसमें देश की ख़ुशहाली के लिए उनके द्वारा संजोए गए सपने सजाए हुए हैं. संविधान विरोधी माहौल में भी संविधान की धाराएँ बुलंदी से धड़क रही है वे देश में निराशा हताशा व घनघोर अंधकार के बावजूद व्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के गीत गा रही है!
संविधान ने ही प्राचीन जम्बूद्वीप में भगवान बुद्ध और बाद में सम्राट अशोक के काल की कोख से फूट कर पहली बार राष्ट्रीय व्यवहार तथा वैशाली के गणतंत्र की रूपरेखा बनायी है. संविधान ने ही हर भारतीय को गर्व और स्वाभिमान के भावों से बढ़ने की प्रेरणा दी है.
संविधान पर ख़तरे दिनों दिन तेज होते जा रहे हैं. सारे संसाधनों, सुविधाओं, सेवाओं पर सदियों से सांप की तरह कुंडली मारे बैठे, भेदभाव व विषमता के पोषक तो यही चाहते हैं कि मौजूदा संविधान बदल कर फिर से कुव्यवस्था स्थापित कर दें!
लेकिन देश दुनिया के बदलते हालात में उनके लिए यह इतना आसान भी नहीं है. साथ में अन्याय, भेदभाव, शोषण के शिकार वर्ग तेज़ी से जागरूक हो रहा है. अपने देश को अखंड और ख़ुशहाल देखने वाले लोगों द्वारा संविधान को बचाने की पहल हुई है तो यह मुहिम बहुत आगे तक जाएगी. ऐसी आशा की जाती है!
जय भारत …जय संविधान

महामानव बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनको कोटि-कोटि नमन।आज इस अवसर पर हम भारत रत्न, संवैधानिक श...
06/12/2025

महामानव बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनको कोटि-कोटि नमन।

आज इस अवसर पर हम भारत रत्न, संवैधानिक शिल्पकार, दूरदर्शी समाज-सुधारक एवं मानवतावादी चिंतक महामानव बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें आदरांजलि देते हुए, उनके अद्वितीय योगदानों को विनम्र भाव से स्मरण करते हैं।

बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर ने अपने अनुपम बौद्धिक सामर्थ्य, अदम्य संघर्ष-शक्ति तथा मानव-गरिमा के प्रति अटूट निष्ठा के बल पर भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों से आलोकित किया। उन्होंने बहुजन समाज को सामाजिक विषमता, रूढ़ियों और दमनकारी संरचनाओं से उबारने के लिए जिस निरंतरता और त्यागभाव से कार्य किया, वह सदैव प्रेरणास्पद और अनुकरणीय रहेगा।

आज के इस श्रद्धा-दिवस पर, हम सभी देशवासी यह संकल्प लें कि—
हम अपने व्यवहार, विचार और कर्म से जातिगत पूर्वाग्रहों, सामाजिक विषमताओं तथा मानसिक संकीर्णताओं को निरंतर क्षीण करेंगे और एक ऐसे भारत के निर्माण हेतु प्रयत्नशील रहेंगे जो बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर के सपनों का समतामूलक, प्रबुद्ध, प्रगतिशील और न्यायोन्मुख राष्ट्र हो।

बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की तप:साधना, ज्ञानगौरव एवं मानव-कल्याण हेतु उनका अविरल समर्पण हम सभी के लिए चिरस्थायी प्रेरणा-स्रोत रहेगा।

महामानव को कोटि-कोटि नमन।

संघ से जुड़े भाजपा के संगठन महामंत्री की भतीजी की शादी फेजान करीम के साथ!तुम्हें जो धर्म के नाम पर लड़वाते है वह ख़ुद रि...
28/11/2025

संघ से जुड़े भाजपा के संगठन महामंत्री की भतीजी की शादी फेजान करीम के साथ!
तुम्हें जो धर्म के नाम पर लड़वाते है वह ख़ुद रिश्ते बनाते है !
तुम जाति और धर्म के नाम पर खून बहाते रहो और अपना वर्तमान और भविष्य खराब करते रहो।

महान समाज सुधारक, सामाजिक चेतना के सुत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फूले जी की पुण्यतिथि पर शत् - शत् नमन् .....ज...
28/11/2025

महान समाज सुधारक, सामाजिक चेतना के सुत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फूले जी की पुण्यतिथि पर शत् - शत् नमन् .....
जातिवाद के खिलाफ दुनिया की सबसे तकलीफदेह लड़ाई लड़ी, मनुवाद की छाती पर बिरसा फुले अम्बेडकर।।

सभी साथी जो समाज के साथ है, जो गलत का विरोध करते है। उन सभी साथियो से अनुरोध है 2 दिसम्बर तक नाबालिक बेटी के बलात्कारी ग...
26/11/2025

सभी साथी जो समाज के साथ है, जो गलत का विरोध करते है। उन सभी साथियो से अनुरोध है 2 दिसम्बर तक नाबालिक बेटी के बलात्कारी गिरफ्तार नही किये जाते है तो 3 दिसम्बर को पिलानी तहसीलदार कार्यालय का घेराव , अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जायेगा।
आप सभी साथियो से अनुरोध है 3 दिसम्बर को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचकर नाबालिक बेटी को न्याय दिलाने मे सहयोग करे।

आज हिरवा गाँव मे आयोजित संविधान दिवस पर आयोजित संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम मे शामिल हुआ।हिरवा गाँव और कार्यक्रम के आयोजको...
26/11/2025

आज हिरवा गाँव मे आयोजित संविधान दिवस पर आयोजित संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम मे शामिल हुआ।
हिरवा गाँव और कार्यक्रम के आयोजको ने जो मान सम्मान दिया उसके लिए तहेदिल से धन्यवाद।

पिलानी के निकटवर्ती गाँव गारिणडा की नाबालिक बेटी का सामुहिक बलात्कार करने वाले सभी आरोपी 2 दिसम्बर तक गिरफ्तार नहीं हुए ...
26/11/2025

पिलानी के निकटवर्ती गाँव गारिणडा की नाबालिक बेटी का सामुहिक बलात्कार करने वाले सभी आरोपी 2 दिसम्बर तक गिरफ्तार नहीं हुए तो 3 दिसम्बर को पिलानी तहसीलदार कार्यालय का घेराव, अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल।

आपकी ख़बर, आपकी आवाज़। भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें।"24x7 ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी, बिना किसी अफवाह के।"खबर वो जो ....

*26 नवंबर - संविधान दिवस* बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर (संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष) द्वारा लिखित *"भारत का संविधान ...
26/11/2025

*26 नवंबर - संविधान दिवस*

बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर (संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष) द्वारा लिखित *"भारत का संविधान Constitution of India"* जिस पर कई महिनों तक संविधान सभा में पूरे भारत के चुनिंदा विद्वानों ने एक-एक अनुच्छेद पर लंबी बहस करने और उन सभी हजारों प्रश्नों का बखूबी विद्वता पूर्ण प्रतिउत्तर देने, सदस्यों को संतुष्ट करने के बाद संविधान सभा के सभी सदस्यों ने बाबा साहब द्वारा लिखित भारत के संविधान को 26 नवंबर,1949 को अधिस्वीकृत अंगीकृत करते हुए संविधान सभा के 284 सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट करते हुए हस्ताक्षर किए एवं संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी को मनोनीत प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू एवं अन्य विद्वानों की उपस्थिति में आज ही के दिन (26 नवंबर,1949) सौंपा था।

बाबा साहब डॉ आंबेडकर द्वारा लिखित भारत के संविधान को संविधान सभा में भारत के सभी क्षेत्रों से सभी धर्म, जाति, संप्रदाय, रियासतों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर सहमति दी है।
यानि बाबा साहब डॉ आंबेडकर द्वारा लिखित भारत के संविधान में सभी अनुच्छेद (395), भाग (22), अनुसूचियों (8) पर प्रत्येक वर्ग, जाति, धर्म के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति दी। (वर्तमान में भारत के संविधान में 395 अनुच्छेद - संशोधित अनुच्छेद 395 के अंतर्गत ही गिने जाते हैं, 12 अनुसूचियां एवं 22 भाग हैं।)
इसी दिन की गौरवशाली सुखद स्मृति में *"संविधान दिवस"* उत्सव मनाया जाता है। संविधान दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। भारत के सभी नागरिकों के लिए उत्सव का दिन है।

जय संविधान। जय भारत 🇮🇳

  में 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहे Atal Canteens  ₹5 में पूरा खाना!दाल, चावल, सब्ज़ी, रोटी… सिर्फ़ ₹5  कुल 100 लोकेशन प...
25/11/2025

में 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहे Atal Canteens ₹5 में पूरा खाना!
दाल, चावल, सब्ज़ी, रोटी… सिर्फ़ ₹5 कुल 100 लोकेशन पर!

योजना अच्छी है , लेकिन कुछ सवाल करना भी ज़रूरी हैं 👇

₹100 करोड़ का बजट है खाना सस्ता रहेगा या कमीशन मोटा?

डिजिटल टोकन सिस्टम की बात है, गरीब के पास स्मार्टफोन न हुआ तो क्या?

प्रतिदिन 1,000 भोजन अगर भीड़ 5,000 की हुई तो कौन भूखा वापस लौटेगा?

CCTV मॉनिटरिंग,Wसुरक्षा के लिए या प्रचार के फुटेज के लिए?

भोजन मिलना सराहनीय है , पर सवाल पूछना ज़रूरी है, क्योंकि योजना अच्छी हो सकती है, लेकिन इरादे साफ़ होने चाहिए।

100 लोकेशन दिल्ली में अन्य राज्यों में ऐसी सुविधा कब जाएगी?
या दिल्ली वोट बैंक ही असली टारगेट है?

जब महँगाई रोज़ बढ़ रही है, तो ₹5 में खाना सिर्फ कैंटीन में ही क्यों, मार्केट में राहत क्यों नहीं?

योजना स्थायी है या चुनाव खत्म होते ही कैंटीन और टोकन दोनों गायब?

धर्म और राष्ट्रवाद की राजनीति से हमेशा नैतिक पतन होता है। दोनों का दोहन होता है और अनैतिक लोग धर्म की चादर लपेट कर ऐश कर...
25/11/2025

धर्म और राष्ट्रवाद की राजनीति से हमेशा नैतिक पतन होता है। दोनों का दोहन होता है और अनैतिक लोग धर्म की चादर लपेट कर ऐश करते
हैं।

Address

Sector No. 7
Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KapilRaj Aryan Gothwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to KapilRaj Aryan Gothwal:

Share

Category