28/09/2020
🌿हल्दी पाउडर क्या हैं?
हल्दी पाउडर एक ग़हरे पीले रंग का पाउडर मसला होता हैं।इसका स्वाद हल्का तीखा होता हैं।पुराने अभिलेखों के अनुसार हल्दी का प्रयोग 3000 सालों से प्राचीन वेदकालीन समय से किया जा रहा हैं।इसका प्रयोग चिकित्सक गुणो,उबटन तथा हिन्दु धार्मिक कार्यों में किया जाता हैं।
🌿हल्दी चुनने का समय🌿
: हल्दी पाउडर बाज़ार में सभी किराना स्टोर और सुपर मार्केट में आसानी से मिल जाता हैं। आपको अच्छी हल्दी व शुद्ध हल्दी का चुनाव करना होता हैं,इसको आकर्षित बनाने के लिये इसमें अक्सर मिलावट की जाती हैं।
: हल्दी कितने ऊँचाई वाले छेत्र की है,किस तापमान की है और कितने ज़्यादा समय तक ज़मीन के अन्दर रही हैं।इन सबका हल्दी के गुणो पर बड़ा फ़र्क़ होता है।
🌿हल्दी का रसोई में उपयोग 🌿
: हल्दी एक बहुमूल्य मसाला है,लगभग सभी भारतीय सब्ज़ियों में हल्दी का प्रयोग किया जाता है,चाहे अलग से हो या मसालों के साथ ।
: जैसे जैसे लोगों के बीच खेती में प्रयोग कीटनाशक दवाइयाँ और खाद से उत्पादित सब्ज़ियाँ रसोई तक पहुँच रही हैं,जिस प्रकार उनके हानिकारक प्रभाव हमारे स्वस्थ पर असर पड़ रहा हैं, क़ोरोना के कारण आजकल अधिकतर लोग सब्ज़ियों को अब हल्दी नमक को गर्म पानी के घोल में भी धोने की प्रक्रिया को भी करते हैं जिससे काफ़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ को कम करने में मदद मिलती हैं।
🌿हल्दी के लाभकारी फायदे🌿
: हल्दी भोजन के पाचन क्रिया में मदद करती है,जिससे अपच दूर करने में मदद करती हैं।
: हल्दी शरीर में वसा की कोशिकाओं की बड़ती मात्रा को कम करती है।
: हल्दी आयरन से भरपूर है अनीमिया के उपचार में अत्यधिक मूल्यवान है।
: हल्दी स्वस्थ लाभों में से एक जो अपने ऐंटी-इनफलैमटारी गुणो से जोड़ो की सूजन को दूर करने में मदद करती हैं और इसी कारण गठिया से सम्बंधित दर्द को दूर करती है।
: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन वैक्टीरिया सर्दी ख़ासी और गले की जलन पैदा करने वाले वैक्टीरिया को मारता है।
: हल्दी शर्करा के स्तर को कम करके मधुमेह के लिये भी लाभदायक होती हैं।
: हल्दी में ऐंटीआक्सिडेंट और ऐंटीइंफ़्लैमटारी का प्रभाव मधुमेह के रोगी के उपचार में उपयोगी होती है।
: हल्दी दिमाग़ के लिये एक अच्छा भोजन माना जाता है और अल्ज़ाइमर जैसी बीमारी को भी दूर रखती है।