15/06/2026
कायमखानी यूथ ब्रिगेड के साथियों व सभी हॉस्टल के छात्र, दादा नवाब कायम खाँ साहब के 607वें यौम-ए-शहादत के अवसर पर आयोजित *प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर* को सफल बनाने के लिए आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
आपके अथक प्रयासों, समर्पण और मेहनत की वजह से यह कार्यक्रम न केवल सफल हुआ, बल्कि हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।
प्रतिभावान छात्रों का सम्मान देखकर हमारा हौसला दोगुना हुआ, और रक्तदान शिविर में भाग लेकर समाज सेवा का असली मतलब समझा।
आप युवाओं ने साबित कर दिया कि जब युवा एकजुट होकर काम करते हैं तो समाज में बदलाव लाना संभव है।
आपकी यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में हमारे लिए मिसाल है।
*एक बार फिर से कायमखानी यूथ ब्रिगेड और सभी आयोजकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।*
इसी उम्मीद के साथ कि भविष्य में भी आप ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नई दिशा देते रहेंगे।
धन्यवाद!
वार्डन साहब कादर अली खा और हॉस्टल के सभी छात्र व युवा TEAM को
Kayamkhani the warriors