Rajasthan Manufacturing & Trading Company RMTC

Rajasthan Manufacturing & Trading Company RMTC Plaster of Paris , Wall Putty , Tile Adhesive hospitality industry,
hotel,
Banquet,
Restaurant,
cloud kitchen,

दुनिया की सबसे लंबी रेल यात्राओं में से एक, ट्रांस-साइबेरियन रेलवे मॉस्को से व्लादिवोस्तोक तक लगभग 9,289 किलोमीटर तक फैल...
21/01/2025

दुनिया की सबसे लंबी रेल यात्राओं में से एक, ट्रांस-साइबेरियन रेलवे मॉस्को से व्लादिवोस्तोक तक लगभग 9,289 किलोमीटर तक फैली हुई है जामे लगभग 7 दिन लगते हैं और यह आठ टाइम जोन को पार करे है।

इस चक्कर में मॉस्को, येकातेरिनबर्ग, नोवोसिबिर्स्क, इरकुत्स्क (बैकाल झील के धौरे), उलान-उडे और व्लादिवोस्तोक शामिल हैं। ट्रेनें बुनियादी से लेकर आलीशान तक की हैं, जिनमें प्रसिद्ध रोसिया ट्रेन और गोल्डन ईगल पर उच्च-स्तरीय यात्राएँ जैसे विकल्प शामिल हैं।

रस्ते में मुसाफिर यूराल पहाड़ ,साइबेरियाई ताइगा और प्रतिष्ठित झील बैकाल की घैल प्राकृतिक नज़ारे देखते हैं।

इस ट्रेन में स्थानीय लोगों से मिलने, क्षेत्रीय खाद्य पदार्थों का स्वाद लेने और रूसी शहरों और गांवों को देखने के अवसर मिलते हैं।

यह साल भर चलने वाली यात्रा है, हर मौसम इस प्रतिष्ठित मार्ग पर अपनी खूबसूरती लेकर आता है।

मजेदार तथ्य :
1. सबसे लंबा रेलवे: ट्रांस-साइबेरियन 9,289 किलोमीटर तक फैला है, जो यूरोप और एशिया दोनों को पार करता है।

2. आठ टाइम ज़ोन: ट्रेन के आठ टाइम ज़ोन से गुज़रने के कारण यात्री अपनी घड़ियों को बहुत ज़्यादा एडजस्ट करते हैं!

3. बैकाल झील: इस स्टॉप पर दुनिया की सबसे गहरी झील है, जिसमें पृथ्वी के 20% बिना जमे हुए मीठे पानी का भंडार है।

4. इंजीनियरिंग की खूबियाँ: इस रूट में 500 से ज़्यादा पुल और 200 सुरंगें शामिल हैं।

5. दुनिया का सबसे बड़ा लेनिन हेड: उलान-उडे में, आप लेनिन के सिर की एक विशाल मूर्ति देख सकते हैं, जो 25 फ़ीट ऊँची है!

27/08/2023
आज बाबू जी की तेरहवीं है। नाते-रिश्तेदार इकट्ठे हो रहे हैं पर उनकी बातचीत, हँसी मज़ाक देख-सुनकर उसका मन दुखी हो रहा है"को...
27/08/2023

आज बाबू जी की तेरहवीं है।

नाते-रिश्तेदार इकट्ठे हो रहे हैं पर उनकी बातचीत, हँसी मज़ाक देख-सुनकर उसका मन दुखी हो रहा है"कोई किसी के दुख में भी कैसे हँसी मज़ाक कर सकता है? पर किससे कहे,किसे मना करे" इसीलिये वह बाबूजी की तस्वीर के सामने जाकर आँख बंद करके चुपचाप बैठ गई।

अभी बीस दिन पहले ही की तो बात है,वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी। तब बाबूजी कितने कमजोर लग रहे थे। सबके बीच होने के बावजूद उसे लगा कि जैसे वह कुछ कहना चाहते हों फिर मौका मिलते ही फुसफुसा कर धीरे से बोले भी थे .."बिट्टू... रमा तुम्हारी भाभी हमको भूखा मार देगी। आधा पेट ही खाना देती है, दोबारा माँगने पर कहती है कि परेशान ना करो ,जितना देते हैं उतना ही खा लिया करो। ज़्यादा खाओगे तो नुकसान करेगा फिर परेशान हम लोगों को करोगे " कहते-कहते उनका गला भर आया।

" पर कभी आपने बताया क्यों नही बाबूजी?" सुनकर सन्न रह गई वह और तुरंत अपने साथ लाई मिठाई से चार पीस बर्फी के निकाल कर बाबूजी को दे दिये। वह लगभग झपट पड़े,और जल्दी-जल्दी खाने लगे,ऐसा लग रहा था मानों बरसों से उन्होंने कुछ खाया ही ना हो।

"अरे,अरे,,,,इतना मत खिलाओ बिट्टू। तुम तो चली जाओगी पर अभी पेट ख़राब हो जायेगा तो हमको ही भुगतना पड़ेगा" तभी भाभी ने आकर ताना दिया।

तब मन मसोस कर वह रह गई थी और चलते-चलते दबे शब्दों में उसने भाभी से कुछ दिनों के लिए बाबूजी को अपने साथ ले जाने की बात कही तो भाभी तो कुछ न बोलीं पर भइया भड़क गये,"सारी उम्र किया है,तो अब भी कर लेंगें।

वैसे तूने ये बात क्यों कही? कुछ कहा क्या बाबूजी ने ?"

"नही भइया, नही.." वह हड़बड़ा गई और बाकी के शब्द उसके मन में ही रह गए। बड़े भाई से जवाब-सवाल कर भी कैसे सकती थी ?

बचपन से ही बेटियों को भाइयों से दबकर रहने का संस्कार जो कूट कूट कर भरा जाता है,पर जाते-जाते उसने एक बार पलटकर देखा तो उसके जन्मदाता तरसी निगाहों से उसे ही देख रहे थे। तब क्या पता था कि ये उनकी आख़िरी मुलाकात है।

इसके पाँच दिन बाद ही खब़र मिली कि "बाबूजी की हालत ठीक नहीं है,वो अस्पताल में हैं,आकर मिल जाओ" सुनकर छटपटा उठी वह और दूसरे दिन ही उनके पास पहुँच गई।

बाबूजी अर्धमूर्छित से थे,उसको पहचान भी नही पाये! वह उनके कान में फुसफुसाई "बाबूजी, देखिये मैं आपकी बिट्टू"

कई बार आवाज़ देने पर बामुश्किल उनकी आँखें हिली। "बि..ट्टू.. भू..ख.." उनकी अस्फुट सी आवाज़ सुनकर वह यूँ खुश हो गई मानो बरसों के प्यासे को जी भर के पानी पीने को मिल गया हो ..."बताइये,क्या खाना है बाबूजी..?" पूछते हुए उसकी आँखे भर आईं।

"आ,,लू टमाटर की स,,ब्ज़ी रो,,टी .." लड़खड़ाती आवाज़ में उनके मुँह से बोल निकले। जल्दी से उसने इंतज़ाम भी किया,पर देर हो चुकी थी! बाबूजी बगैर खाये पिये,भूखे ही इस सँसार से चले गये।

"बिट्टू,,बिट्टू ,,,,चलो,खाना खा लो" अचानक भइया की आवाज़ सुनकर वह चौंक पड़ी।

"खाना?" वह धीरे से बोली "भूख नही है भइया"
बिट्टू थोड़ा सा खा लो भइया ने फिर कहा वह कुछ न बोली !

चुपचाप उठकर घरबालों वाले बिछे आसन पर बैठ गई। थाली में तरह-तरह के पकवान परोसे जा रहे थे। उसकी आँखों से आँसू बह निकले! कानों में बाबूजी के आख़िरी शब्द गूँज रहे थे..."आलू टमाटर की सब्जी,रोटी 🥺🥺🥺🥺

Sending you 2 Fantastic contrasting images.. 👌1. Moonrise at earth 🌕2. Earthrise at moon 🌍
03/07/2020

Sending you 2 Fantastic contrasting images.. 👌
1. Moonrise at earth 🌕
2. Earthrise at moon 🌍

02/07/2020

C/P
पुत्र का अनोखा रिश्ता
👨🏻👦🏻👨🏻👦🏻👨🏻👦🏻👨🏻👦🏻👨🏻
#भारतीय पिता पुत्र की जोड़ी भी बड़ी कमाल की जोड़ी होती है ।

दुनिया के किसी भी सम्बन्ध में,
अगर सबसे कम बोल-चाल है,
तो वो है पिता-पुत्र की जोड़ी में ।

#एक समय तक दोनों अंजान होते हैं
एक दूसरे के बढ़ते शरीरों की उम्र से फिर धीरे से अहसास होता है हमेशा के लिए बिछड़ने का ।

#जब लड़का,
अपनी जवानी पार कर अगले पड़ाव पर चढ़ता है तो यहाँ इशारों से बाते होने लगती हैं या फिर इनके बीच मध्यस्थ का दायित्व निभाने वाली माँ के माध्यम से ।

पिता अक्सर उसकी माँ से कहा करते हैं जा "उससे कह देना"
और
पुत्र अक्सर अपनी माँ से कहा करता है "पापा से पूछ लो ना"

इसी दोनों धूरियों के बीच घूमती रहती है माँ ।

जब एक कहीं होता है तो दूसरा नहीं होने की कोशिश करता है,
शायद पिता-पुत्र नज़दीकी से डरते हैं ।
जबकि
वो डर नज़दीकी का नहीं है, डर है उसके बाद बिछड़ने का ।

#भारतीय पिता ने शायद ही किसी बेटे को कहा हो कि बेटा मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करता हूँ ।

पिता की अनंत गालियों का उत्तराधिकारी भी वही होता है,
क्योंकि पिता हर पल ज़िन्दगी में अपने बेटे को अभिमन्यु सा पाता है ।

पिता समझता है,
कि इसे सम्भलना होगा,
इसे मजबूत बनना होगा, ताकि ज़िम्मेदारियो का बोझ इसका वध नहीं कर सके ।
पिता सोंचता है,
जब मैं चला जाऊँगा,
इसकी माँ भी चली जाएगी,
बेटियाँ अपने घर चली जायँगी,
रह जाएगा सिर्फ ये,
इसे हर-दम हर-कदम परिवार के लिए,
आजीविका के लिए,
बहु के लिए,
अपने बच्चों के लिए चुनौतियों से,
सामाजिक जटिलताओं से लड़ना होगा ।

#पिता जानता है
हर बात घर पर नहीं बताई जा सकती,
इसलिए इसे खामोशी में ग़म छुपाने सीखने होंगे ।

परिवार के विरुद्ध खड़ी हर विशालकाय मुसीबत को अपने हौंसले से छोटा करना होगा।
ना भी कर सके तो ख़ुद का वध करना होगा ।

#इसलिए वो कभी पुत्र-प्रेम प्रदर्शित नहीं करता,
पिता जानता है
प्रेम कमज़ोर बनाता है ।
फिर कई दफ़ा उसका प्रेम झल्लाहट या गुस्सा बनकर निकलता है ।

वो अपने बेटे की
कमियों मात्र के लिए नहीं है,
वो झल्लाहट है जल्द निकलते समय के लिए,
वो जानता है उसकी मौजूदगी की अनिश्चितताओ को ।

पिता चाहता है कहीं ऐसा ना हो इस अभिमन्यु का वध मेरे द्वारा दी गई कम शिक्षा के कारण हो जाये,

#पिता चाहता है कि
पुत्र जल्द से जल्द सीख ले,
वो गलतियाँ करना बंद करे,
क्योंकि गलतियां सभी की माफ़ हैं पर मुखिया की गलतियां माफ़ नहीं होती,

यहाँ मुखिया का वध सबसे पहले होता है ।

फिर
एक समय आता है जबकि
पिता और बेटे दोनों को अपनी बढ़ती उम्र का एहसास होने लगता है, बेटा अब केवल बेटा नहीं, पिता भी बन चुका होता है,
कड़ी कमज़ोर होने लगती है ।

#पिता का सीखा देने की लालसा और बेटे की उस भावना को नहीं समझ पाने के कारण,
वो सौम्यता भी खो देते हैं
यही वो समय होता है जब
बेटे को लगता है कि उसका पिता ग़लत है,
बस इसी समय को समझदारी से निकालना होता है,
वरना होता कुछ नहीं है,
बस बढ़ती झुर्रियां और बूढ़ा होता शरीर जल्द बीमारियों को घेर लेता है ।
फिर
सभी को बेटे का इंतज़ार करते हुए माँ तो दिखी पर पीछे, रात भर से जागा पिता नहीं दिखा,
पिता की उम्र और झुर्रियां बढ़ती जाती है ।

ये समय चक्र है ,
जो बूढ़ा होता शरीर है बाप के रूप में उसे एक और बूढ़ा शरीर झांक रहा है आसमान से,
जो इस बूढ़े होते शरीर का बाप है,
कब समझेंगे बेटे,
कब समझेंगे बाप,
कब समझेगी दुनिया,
ये इतने भी मजबूत नहीं,
पता है क्या होता है उस आख़िरी मुलाकात में,
जब,
जिन हाथों की उंगलियां पकड़ पिता ने चलना सिखाया था वही हाथ,
लकड़ी के ढेर पर पढ़े नग्न पिता को लकड़ियों से ढकते हैं,
उसे तेल से भिगोते हैं, उसे जलाते हैं,

#ये कोई पुरुषवादी समाज की चाल नहीं थी,
ये सौभाग्य नहीं है,
यही बेटा होने का सबसे बड़ा अभिशाप भी है ।

ये होता है,
हो रहा है,
होता चला जाएगा ।

#जो नहीं हो रहा,
और जो हो सकता है,
वो ये की हम जल्द से जल्द कह दें,-
*आपस में कितनी प्यार करते हैं.*

#हे मेरे महान पिता.!
मेरे गौरव
मेरे आदर्श
मेरा संस्कार मेरा स्वाभिमान
मेरा अस्तित्व...
मैं न तो इस क्रूर समय की गति को समझ पाया
और न ही आपको अपने दिल की बात आपको कह पाया।

22/06/2020

डाक्टर साहब!
मैं कोरोना की रोकथाम के लिए निम्नलिखित उपाय कर रहा हूं।

योग + वॉक + नीम्बू पानी + हल्दी वाला दूध + च्यवनप्राश +अंकुरित अनाज+ कच्चा लहसुन + कच्चीअदरक + मामेरा बादाम + काबुली अंजीर+अरबी खजूर+ बिलायती खुरमानी + अफगानी खारक+ देशी मुनक्का + हर्बल काढ़ा+ मुँह में लोंग और काली मिर्च+ नाक मे तेल + हल्दी और नमक के गरारे + अजवायना की भाप + दिन भर गर्म पानी पीता रहता हू। +पतंजलि की तुलसी की गोलियां+ गिलोय की गोलियां + नीम की गोलियां + होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बो हर महीने 5 दिन + कैम्फर 1m की गोलियां 5 दिन +अग्रेंजी दवाई एचसीक्यूसी + एज़िथ्रल +आइवरमेक्टिन।

नोट: इसके अलावा मुँह पर मास्क बांध रहा हूँ, सूती साफी भी गले मे डाल रहा हूँ, सैनिटाइजर का उप्योगकर रहा हूँ, दिन में 50 बार हाथ धो रहा हूँ, लोगो की छोड़ो घरवाली से भी 2 मीटर दूर रहता हूँ, समान होम डिलीवरी से ओर पेमेंट ptm से करता हूँ, बाई हटा दी है, रोज धुले कपड़े पहन रहा हूँ,घर से नही निकल रहा,पार्टी दावते शादी, भण्डारे में खाना बंद कर दिया है ।

थाली,ताली,घण्टा बजा चुका हूं ,दीपक भी जलाया हैं।कारोना माता का व्रत कर चुका हूं,एक बाबा से ताबीज भी ले लिया है। हैल्थ इंश्योरेंस ओर टर्म इंश्योरेंस करा लिया है।

🤔 कृपया सुझाव दे कि मुझे और क्या लेना चाहिए।

👨🏻‍⚕️डॉक्टर :-

बस कर पगले वरना हिरण्यकश्यप की तरह तुझे मारने के लिये भगवान को अवतार लेना पड़ेगा...🤣😂

18/06/2020

*भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत ने कहा है कि भारत का हर व्यक्ति भारतीय सेना के बारे में नीचे लिखे वाक्यों को अवश्य पढ़े।*

आपसे सादर आग्रह है कि कृपया इन अमूल्य 'राष्ट्र रक्षा सूत्रों' को विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक देशवासियों तक पहुँचाने में सहयोग कीजिए.

✌🎖

भारतीय सेना 10 सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन: अवश्य पढें।
इन्हें पढकर सच्चे गर्व की अनुभूति होती है...

1.
" *मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा।*"
- कैप्टन विक्रम बत्रा,
परम वीर चक्र

2.
" *जो आपके लिए जीवनभर का असाधारण रोमांच है, वो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी है।* "
- लेह-लद्दाख राजमार्ग पर साइनबोर्ड (भारतीय सेना)

3.
" *यदि अपना शौर्य सिद्ध करने से पूर्व मेरी मृत्यु आ जाए तो ये मेरी कसम है कि मैं मृत्यु को ही मार डालूँगा।*"
- कैप्टन मनोज कुमार पाण्डे,
परम वीर चक्र, 1/11 गोरखा राइफल्स

4.
" *हमारा झण्डा इसलिए नहीं फहराता कि हवा चल रही होती है, ये हर उस जवान की आखिरी साँस से फहराता है जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देता है।*"
- भारतीय सेना

5.
" *हमें पाने के लिए आपको अवश्य ही अच्छा होना होगा, हमें पकडने के लिए आपको तीव्र होना होगा, किन्तु हमें जीतने के लिए आपको अवश्य ही बच्चा होना होगा।*"
- भारतीय सेना

6.
" *ईश्वर हमारे दुश्मनों पर दया करे, क्योंकि हम तो करेंगे नहीं।"*
- भारतीय सेना

7.
" *हमारा जीना हमारा संयोग है, हमारा प्यार हमारी पसंद है, हमारा मारना हमारा व्यवसाय है।*
- अॉफीसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई

8.
" *यदि कोई व्यक्ति कहे कि उसे मृत्यु का भय नहीं है तो वह या तो झूठ बोल रहा होगा या फिर वो गोरखा आर्मी का ही होगा।*" 💪
- फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

9.
" *आतंकवादियों को माफ करना ईश्वर का काम है, लेकिन उनकी ईश्वर से मुलाकात करवाना हमारा काम है।*"
- भारतीय सेना

10.
" *इसका हमें अफसोस है कि अपने देश को देने के लिए हमारे पास केवल एक ही जीवन है।*"

💐💐 🙏🙏🙏 💐💐
🙏
चुटकुले तो बहोत फॉरवर्ड करते है हम
इसे आगे बढाते जाएं... 👍
सबको इंडियन आर्मी से रूबरू कराये।

।।जयहिंद......
भाईयो आप चुटकुले तो बहुत शेयर करते हो
इस को भी कर देना
⚔ भारतीय सेना ⚔💐🙏

Address

Madhav Complex C-33, SECTOR 15 VASUNDHARA
Ghaziabad
201012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Manufacturing & Trading Company RMTC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share