02/10/2023
First time in Hajipur all over INDIA level seminar done by Homeopathic Doctors at Reeta Palace
*प्रेस विज्ञप्ति*
आज दिनांक 1 अक्तूबर 2023 को हाजीपुर के रीता पैलेस में एच एम ए आई हाजीपुर ग्रेटर यूनिट एवं जी डी मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस जी के द्वारा किया गया। माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया की जहां कहीं भी होम्योपैथी के विकास के लिए मेरी जरुरत होगी मैं वहां हाजिर रहूँगा।
मुख्य अतिथि डॉ रामजी सिंह ने अपने संबोधन में देश मे होम्योपैथी कि वास्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि देश में होम्योपैथि कि स्थिति पहले से काफी अच्छी हुई है।
श्री उत्पल कुमार केंट होम्योपैथी लेबोरेट्री के प्रबंध निदेशक ने अपनी कटिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जहां भी उनकी जरूरत होगी वो अपना योगदान करते रहेंगे।
इस सेमिनार मे लखनऊ से आए वक्ताओं डॉ रवि सिंह, डॉ पंकज श्रीवास्तव एवं डॉ निशांत श्रीवास्तव ने अपना शोध पत्र पढ़ा। जिसमें स्किन कि बीमारियो एवं हड्डी से जुड़ी बीमारियों पे चर्चा कि गई।
डॉ सहनी ने कहा कि होम्योपैथी के वैज्ञानिक पहलू को और भी अधिक उजागर करने कि जरुरत है।
पूरे राज्य से तकरीबन 600 डॉक्टरों ने इस सेमिनार मे भाग लिया।
बिहार यूनिवर्सिटी के डीन डॉ भारत कुमार सिंह, गया से डॉ रवीन्द्र कुमार एवं बिहार के सभी कॉलेज के प्राचार्य, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दहा इस सेमिनार में मौजूद रहे।
डॉ रजत द्विवेदी एवं डॉ प्रतीक यशस्वी इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता रहे जिनके अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफल रहा।
मंच का संचालन डॉ संजीव कुमार सिंह ने किया।
इस सेमिनार में राज्य के कई जाने माने चिकित्सकों ने भाग लिया जिनमे डॉ संतोष, डॉ आयुष, डॉ गौरव, डॉ ओम प्रकाश पांडे, डॉ सौर्य यदुवंशी, डॉ दीपक पासवान, डॉ शशि, डॉ बीरेन्द्र नाथ मौर्य एवं अन्य।