Vatsalya vatika

Vatsalya vatika वात्सल्य वाटिका की स्थापना सन 1998 मे हुई थी । Vatsalya vatika

28/08/2026

Inculcating discipline and devotion through traditional music and chanting. What traditions do you cherish the most in your community?

दिनांक 27 अगस्त 2026 को वात्सल्य वाटिका में श्री सत्यनारायण भगवान की पावन कथा का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर प...
28/08/2026

दिनांक 27 अगस्त 2026 को वात्सल्य वाटिका में श्री सत्यनारायण भगवान की पावन कथा का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका के बच्चों एवं विद्यालय परिवार ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया।

कथा के दौरान भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। बच्चों ने धार्मिक एवं संस्कारमय वातावरण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं संस्कारों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

वात्सल्य वाटिका परिवार द्वारा इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय स्टॉफ सहित श्रीमती रीमा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दून कैम्ब्रिज स्कूल की बहनों ने वात्सल्य वाटिका के भाइयों को बाँधी राखीआज दिनांक 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पावन अवसर...
27/08/2026

दून कैम्ब्रिज स्कूल की बहनों ने वात्सल्य वाटिका के भाइयों को बाँधी राखी

आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दून कैम्ब्रिज स्कूल की बहनों ने वात्सल्य वाटिका में आकर वहाँ के भाइयों को प्रेमपूर्वक राखी बाँधी तथा मिष्ठान खिलाया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस आत्मीय कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की गरिमा बढ़ाते हुए भारतीय पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, भाईचारे एवं संस्कारों का सुंदर संदेश दिया।

वात्सल्य वाटिका परिवार ने दून कैम्ब्रिज स्कूल की बहनों एवं विद्यालय परिवार का इस स्नेहपूर्ण आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः विद्यालय में प्रबंधक महोदय जी का प्रवास रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दीपक धीमान जी, ...
27/08/2026

दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः विद्यालय में प्रबंधक महोदय जी का प्रवास रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दीपक धीमान जी, शिक्षिकाएँ श्रीमती सोनी राणा जी, श्रीमती स्वीटी जी एवं श्रीमती स्नेहलता जी तथा संगीताचार्य श्री राकेश भट्ट जी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित किया गया।

दिनांक 25 अगस्त 2026 को वात्सल्य वाटिका में प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार मिश्रा  जी का प्रवास रहा। इस अवसर पर वात्सल्य वाटि...
27/08/2026

दिनांक 25 अगस्त 2026 को वात्सल्य वाटिका में प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार मिश्रा जी का प्रवास रहा। इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका के बच्चों द्वारा श्रद्धापूर्वक आरती की गई तथा सभी ने धार्मिक वातावरण में सहभागिता की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्नबहादराबाद, हरिद्वार। वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद, हरि...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न

बहादराबाद, हरिद्वार। वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद, हरिद्वार में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका कार्यकारिणी के सचिव श्री अरुण कुमार जी, मुख्य अतिथि श्री नरेश वर्मा जी (कोषाध्यक्ष), श्री बसंत चौहान जी (सुरक्षा प्रमुख), क्रीड़ा प्रमुख राजेश जी, यशोदा योजना प्रमुख श्रीमती विमलेश गौड़ जी, महिला प्रमुख श्रीमती नीता नैयर जी, आईआईटी के छात्र-छात्राओं तथा समाज के अन्य सहयोगी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री नरेश वर्मा जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।

इसके उपरांत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री संजय धीमान जी, प्रकल्प अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान बनाए रखा।

कार्यक्रम में झंडा गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा”, सरस्वती वंदना, अतिथि परिचय एवं स्वागत तथा स्वागत गीत “मन की वीणा से गुंजित” प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात प्रधानाचार्य श्री दीपक धीमान जी द्वारा उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संबोधन किया गया। बच्चों द्वारा “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा” समूह गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों को संबोधित किया तथा उन्हें देशभक्ति, अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्री नरेश वर्मा जी ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के विषय में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय से संबंधित आवश्यक सूचनाएँ भी साझा की गईं। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे परिसर में देशभक्ति और

13/08/2026
*वात्सल्य वाटिका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज उत्सव**हरिद्वार, 13 अगस्त 2026।* वात्सल्य वाटिका में हरियाल...
13/08/2026

*वात्सल्य वाटिका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज उत्सव*

*हरिद्वार, 13 अगस्त 2026।* वात्सल्य वाटिका में हरियाली तीज के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बहनों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *डॉ. दीपा कर्मा शिल्पी जी* एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा *दीप प्रज्वलन* कर किया गया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात *सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत* की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपस्थित अतिथियों का *तिलक एवं पटका पहनाकर स्वागत श्रीमती स्वीटी जी एवं श्रीमती स्नेहलता जी* द्वारा किया गया। कार्यक्रम का *मंच संचालन श्रीमती सोनी राणा जी* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में *श्रीमती पुष्पलता हंस जी* ने मधुर गीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही *झूला कार्यक्रम एवं मेहंदी प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।*संस्कारशाला की बहनों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रस्तुतियों एवं सहभागिता से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।* मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि *डॉ. दीपा कर्मा शिल्पी जी*, बाल रोग विशेषज्ञ एवं संस्कार भारती से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के साथ अपने *करियर एवं उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने*, लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि *श्रीमती रीता अवस्थी जी*, समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा आनन्दम् संस्था की संरक्षक हैं। विशिष्ट अतिथि *श्रीमती पुष्पलता हंस जी* सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिका हैं तथा वर्तमान में सेवा भारती एवं संस्कार भारती से जुड़कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान दे रही हैं।

*मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल* में *श्रीमती रीना शर्मा जी, श्रीमती श्रीजा त्रिपाठी जी एवं मंजू बलियान जी** शामिल रहीं। श्रीमती रीना शर्मा जी शिक्षिका एवं संस्कार भारती की सक्रिय सदस्य हैं। श्रीमती श्रीजा त्रिपाठी जी कला एवं संस्कृति से जुड़ी हैं तथा यशोदा योजना में सह-सचिव के रूप में कार्यरत हैं। *मंजू बलियान जी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।*

कार्यक्रम में *महिला प्रमुख श्रीमती नीता नय्यर जी, यशोदा योजना प्रमुख श्रीमती विमलेश गौड़ जी एवं संस्कारशाला प्रमुख कुमारी मानसी जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर *प्रकल्प अधीक्षक श्री संजय धीमान जी, प्रधानाचार्य श्री दीपक धीमान जी एवं कार्यालय प्रमुख श्री आकांशु चौहान जी* सहित वात्सल्य वाटिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, महिलाओं एवं बहनों का आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात सभी के लिए *जलपान* की व्यवस्था की गई।

हरियाली तीज का यह आयोजन *भारतीय संस्कृति, परंपरा, नारी सम्मान, प्रेम एवं सौहार्द* का सुंदर संदेश देते हुए हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

*वात्सल्य वाटिका*
*“नर सेवा, नारायण सेवा”*

🏆 गौरवपूर्ण उपलब्धि! 🏆ऋषिकेश में आयोजित प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमारे होनहार खिलाड़ी जिल्सन ने 400 मीटर दौड...
10/08/2026

🏆 गौरवपूर्ण उपलब्धि! 🏆

ऋषिकेश में आयोजित प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमारे होनहार खिलाड़ी जिल्सन ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं संस्था का गौरव बढ़ाया है। 🥇

जिल्सन को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद। 🌸

हमें विश्वास है कि वह इसी प्रकार निरंतर सफलता प्राप्त कर संस्था एवं अपने परिवार का नाम रोशन करता रहेगा। 🇮🇳

बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद! 🙏

02/08/2026

#वात्सल्य #वाटिका #आरतीदर्शन #भगवान #हरिद्वार

Address

Bahadrabad More , BHEL , Haridwar
Haridwar
249402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vatsalya vatika posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vatsalya vatika:

Shortcuts

Share

Category