Malhar Ashram Indore India

Malhar Ashram Indore India Malhar Ashram Address: Rambagh City: Indore,State: Madhya Pradesh, India

The state's the one and only government residential school located at Indore has n enrolled the day scholars student from the academic session 2007-08 apart from the hostel inmates. The Government Multipurpose Higher Secondary School Malhar Ashram situated in Rambagh locality of Indore was till now giving admissions to the students staying in the hostel of the institution. The residential school h

as chalked out a plan to grant admission to day scholars from sixth standard to 12th standard from the every session.

राजेंद्र शुक्ला भाईसाब को नियुक्ति पर बहुत बहुत बधाई. शुक्ला जी मल्हार आश्रम के भूतपूर्व विद्यार्थी रह चुके है.
13/03/2026

राजेंद्र शुक्ला भाईसाब को नियुक्ति पर बहुत बहुत बधाई. शुक्ला जी मल्हार आश्रम के भूतपूर्व विद्यार्थी रह चुके है.

🌸 𝑴𝒂𝒍𝒉𝒂𝒓 𝑨𝒔𝒉𝒓𝒂𝒎 – एक ऐतिहासिक मिलन समारोह 🌸स्थान – द अशोका गार्डन, विदिशा रोड, अशोकनगर (म.प्र.)अवसर – श्री अरविन्द्र सिं...
16/12/2025

🌸 𝑴𝒂𝒍𝒉𝒂𝒓 𝑨𝒔𝒉𝒓𝒂𝒎 – एक ऐतिहासिक मिलन समारोह 🌸
स्थान – द अशोका गार्डन, विदिशा रोड, अशोकनगर (म.प्र.)
अवसर – श्री अरविन्द्र सिंह (बंटी) एवं कु. प्रनदीप कौर (गुनीत) का शुभ विवाह

प्रिय मल्हार आश्रम परिवार,
जो दृश्य 12–14 दिसंबर 2025 को देखने मिला, वह शब्दों में बयाँ कर पाना कठिन है। वर्षों बाद इतना विशाल, प्रेम से भरा, आत्मीयता से सराबोर मल्हार आश्रम परिवार एक ही मंच पर इकट्ठा हुआ—सीनियर्स, जूनियर्स, साथी एवं गुरुजन… 100 से अधिक माल्हारियन का एक स्थल पर मिलना स्वयं में इतिहास है।

✨ यह केवल विवाह समारोह नहीं था… यह मल्हार आश्रम की संस्कारधारा, अनुशासन, आपसी प्रेम और भाईचारे का भव्य उत्सव था।
हर मुस्कुराता चेहरा, हर मिलन, हर आलिंगन… मानो वही पुराना आश्रम परिसर फिर से जीवंत हो उठा हो।

📸 संलग्न चित्रों में झलक रही खुशियाँ, ऊर्जा और पारिवारिक एकता यह प्रमाण हैं कि—
“मल्हार आश्रम केवल विद्यालय नहीं… जीवनभर का ‘परिवार’ है।”

🙏 श्री जीतेन्द्र संधू जी एवं परिवार को साधुवाद, जिन्होंने इतने भव्य और शालीन आयोजन में पूरे मल्हार परिवार को साथ जोड़ने का अवसर दिया।
नवविवाहित दंपत्ति—अरविन्द्र व प्रनदीप कौर—को हार्दिक शुभाशीष।
ईश्वर आपके दांपत्य जीवन को सुख, शांति, सम्पन्नता और स्नेह से परिपूर्ण करे।

💐 मल्हार आश्रम परिवार को शोभा देते प्रत्येक सीनियर-जूनियर को प्रणाम
आपकी उपस्थिति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

यह मिलन समारोह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है—
“समय बदलता है, स्थान बदलते हैं… पर मल्हार आश्रम की आत्मा हमें जीवनभर जोड़कर रखती है।”

जय मल्हार 🙏
— मल्हार आश्रम आधिकारिक पेज टीम

30/11/2025
💐 मल्हार परिवार में शुभ अवसर 💐 फोटो सीरीज पार्ट 1 हमारे प्रिय वरिष्ठ मल्हारी श्री दिनेश मल्हार जी (इंदौर) की सुपुत्री कु...
30/11/2025

💐 मल्हार परिवार में शुभ अवसर 💐 फोटो सीरीज पार्ट 1

हमारे प्रिय वरिष्ठ मल्हारी श्री दिनेश मल्हार जी (इंदौर) की सुपुत्री कुमारी निशिता का विवाह समारोह दिनांक 29 नवम्बर 2025 (शनिवार) को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मल्हार हैरिटेज गार्डन एंड रिसॉर्ट, पालदा, इंदौर में संपन्न हुआ।

इस मंगल अवसर पर अनेक पूर्व छात्र, मल्हारी भाईसाहब, सहपाठी एवं अनुज मल्हारी उपस्थित रहे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में पुराने साथियों का पुनर्मिलन, अपनापन और मल्हारी बंधुत्व की भावना देखने योग्य थी।

मल्हार परिवार की ओर से
श्री दिनेश मल्हार जी एवं समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
ईश्वर नवविवाहित जोड़े को सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।

🙏 मल्हार आश्रम परिवार की ओर से सप्रेम शुभकामनाएँ 🙏

📍 स्थान: मल्हार हैरिटेज गार्डन एंड रिसॉर्ट, पालदा, इंदौर

📸 मल्हार आश्रम की सुनहरी यादें (1994–95) 🌿हमारे प्रिय पूर्व छात्र आरिफ अली सैयद जी ने आश्रम के दिनों की एक अनमोल याद हमा...
15/11/2025

📸 मल्हार आश्रम की सुनहरी यादें (1994–95) 🌿

हमारे प्रिय पूर्व छात्र आरिफ अली सैयद जी ने आश्रम के दिनों की एक अनमोल याद हमारे साथ साझा की है।
इस तस्वीर में वे अपने सहपाठी योगेश्वर नामदेव जी के साथ नज़र आ रहे हैं — यह फोटो वर्ष 1994–1995, कक्षा 11वीं की स्मृतियों से जुड़ी हुई है।

✨ उन दिनों की सरलता, मित्रता और सीख आज भी मल्हार आश्रम परिवार के हर सदस्य के हृदय में जीवित है।

हम आरिफ अली सैयद जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपनी यादों को हमारे साथ साझा किया —
आपकी यह तस्वीर हमें फिर से आश्रम के उन सुनहरे पलों में ले जाती है 💛
और भी लोग अपनी यादे हमें भेज सकते है हम पब्लिश करेंगे
🙏 धन्यवाद, आरिफ अली सैयद जी!
आपका योगदान और जुड़ाव हमें गर्व से भर देता है।
– मल्हार आश्रम परिवार 🌸

आप सभी के प्रति आभार स्वरूप, मल्हार आश्रम के पूर्व विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी का एक घंटे का विडियो विशेष डिजिटल संकल...
15/11/2025

आप सभी के प्रति आभार स्वरूप, मल्हार आश्रम के पूर्व विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी का एक घंटे का विडियो विशेष डिजिटल संकलन तैयार किया गया है, जिसे आपके अवलोकन और स्मृति हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
आपका स्नेह और सहयोग यूँ ही बना रहे — यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। आपका प्रतापराव शिंदे

मल्हार आश्रम के पूर्व शिक्षक एवं फोटोग्राफी प्रेमी के रूप में, मैं अपने जीवन के इस अत्यंत भावनात्मक क्षण में आप सभ.....

Address

Tilak Road
Indore
452007

Telephone

+917312422774

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Malhar Ashram Indore India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share