09/05/2015
मिशन 21 के चलित जल मन्दिर प्याऊ (RO WATER) का लोकार्पण आज राजबाड़ा पर इंदौर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री राकेश गुप्ता के द्वारा माँ अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा हुआ।
संयोजक संजय धन्नालाल गोयल एवम डॉ नितिकेश मित्तल ने बताया मिशन 21 का मुख्य विवाह समारोह में बनने वाले आइटम को 21 तक सीमित करना एवम प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नही करना है। नन्दकिशोर जी कन्दोई ने बताया कि अग्रवाल समाज में इस कुरीति से धन और अन्न के साथ पर्यावरण का भी नुकसान हो रहा है। इस रथ के माध्यम से लोगों को गर्मी में भीड़ भरे क्षेत्र में RO का शीतल जल प्लास्टिक गिलास के बजाय ताम्बे के लोटों द्वारा पिलाया जायेगा ।
जल मन्दिर पर आकर्षक बेनर लगाये गए है जिसके माध्यम से समाज में यह सन्देश दिया जायेगा कि आप विवाह समारोह में 21 से कम व्यंजन बनाये, विवाह समारोह में सादगी का समावेश हो, प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग न हो एवम मातृशक्ति का सड़क पर नाचना बन्द हो।
इस अवसर पर मिशन 21 के कार्यकर्ता गोपाल गोयल 999, बबलू मित्तल,अंकित मित्तल, विक्की मित्तल,प्रतीक सिंघल ,आशीष गोयल ,प्रवीण गर्ग , राजेन्द्र गोयल,संदीप गोयल ,नारायण 420 एवम् हुकुमचंद अग्रवाल ने जल मन्दिर के माध्यम से जल उपस्थित लोगों को पिलाया। अग्रवाल समाज के प्रमुख समाजसेवी सर्वश्री प्रेमचंद गोयल,विष्णु बिंदल, संतोष जी गोयल, संसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, अग्रसेन सेवा के गोपाल गोयल,गोविन्द सिंघल,दिनेश बंसल पम्प ,गणेश गोयल, धन्नालाल गोयल इस अवसर ने मिशन 21 के इस कदम की सराहना की ।
प्रशांत होटल इस सार्थक पहल का एक हिस्सा है और हम आप सभी को इस पहल के साथ जुड़ने का निवेदन करते है...