16/11/2025
🕌 फलोदी में जामिआ मज़हरिया व डेजर्ट ब्लूम स्कूल का भव्य उद्घाटन 16 नवम्बर को
देश-विदेश के मशहूर इस्लामी विद्वान और सूफी हस्तियाँ करेंगी शिरकत
फलोदी जिले के रमजु नगर, बापिणी में जामिआ मज़हरिया फैज़ाने जीलां व हाफिज़े मिल्लत तथा डेजर्ट ब्लूम स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी रविवार, 16 नवम्बर 2025 को बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश-विदेश के नामी इस्लामी विद्वान, सूफी हस्तियाँ और शिक्षाविद बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
संस्थान के संस्थापक हज़रत अल्लामा पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जीलानी सुजा शरीफ़ की सरपरस्ती में होने वाले इस आयोजन में
ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया हज़रत शैख अबु बकर मुसलियार (केरल),
हज़रत पीर सय्यद अली अकबर शाह उर्फ़ बावा साहिब (लूणी शरीफ़),
हज़रत अल्लामा पीर सय्यद कलीम अशरफ़ जीलानी (उत्तर प्रदेश),
हज़रत अल्लामा शैख अबुन्नसर अनस फारूकी मुजद्दिदी (दिल्ली)
सहित कई प्रतिष्ठित इस्लामी विद्वान शामिल होंगे।
कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा। सुबह 11 बजे मदरसा व स्कूल का उद्घाटन तथा उसके बाद हॉस्टल भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
शिलान्यास हज़रत अल्लामा मौलाना पीर सय्यद गुलाम मासूम शाह जीलानी, हज़रत पीर सय्यद गुलाम फारूक शाह जीलानी और हज़रत अल्लामा मौलाना पीर सय्यद नेअमतुल्लाह शाह जीलानी के पवित्र कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा ।
आप सभी से गुजारिश है की ज़्यादा से ज़्यादा शेअर करे ।
🙏🙏🙏