24/04/2026
महाराष्ट्र से बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु पहुंचीं श्रद्धालु अक्षिता राजेंद्र श्रीवास्तव ने धाम में की गई व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रबंध किए गए हैं।
साथ ही उन्होंने धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धैर्य और संयम बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और यात्रा को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।