02/08/2026
🏆 सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि 30 वर्षों की विश्वास, गुणवत्ता और सेवा की यात्रा का सम्मान है।
“मंज़िल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
हमें यह साझा करते हुए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का अनुभव हो रहा है कि दैनिक जागरण द्वारा One District One Cuisine पहल के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित “Taste of Uttar Pradesh” कार्यक्रम में होटल सोनी इंटरनेशनल, खलीलाबाद को जनपद की विशिष्ट पहचान एवं उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाओं के लिए केंद्रीय मंत्री माननीय श्री कमलेश पासवान जी के द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केवल एक होटल का नहीं, बल्कि उन 30 वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी, गुणवत्ता और अतिथि सत्कार का सम्मान है, जिसने होटल सोनी इंटरनेशनल को जनपद संत कबीर नगर की पहचान बना दिया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं डायरेक्टर श्री अखिलेन्द्र सिंह जी ने यह सम्मान प्राप्त किया। उनकी दूरदर्शी सोच, अथक परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने वर्ष 1995 में जिस छोटे से सपने की नींव रखी थी, वही आज लाखों लोगों के विश्वास का प्रतीक बन चुका है।
हम इस सम्मान को अपने प्रत्येक अतिथि, शुभचिंतक, सहयोगी एवं समर्पित टीम के नाम समर्पित करते हैं, जिनके विश्वास और प्रेम ने हमारी इस यात्रा को निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।
यह उपलब्धि हमें भविष्य में भी उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा, श्रेष्ठ आतिथ्य और उत्कृष्ट सेवाओं को नई पहचान देने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏
Hotel Soni International
30 वर्षों से विश्वास, स्वाद और उत्कृष्ट आतिथ्य का पर्याय।