Chambal Hostel Association, Kota

Chambal Hostel Association, Kota Chambal Hostel Association is organisation working for the betterment of hostel industry

08/01/2025
Allen hai to mumkin hai✊✊💥💥
15/10/2021

Allen hai to mumkin hai✊✊💥💥

27/08/2021

एलन कोटा में जेईई-नीट की ऑफलाइन क्लासेज 1 सितम्बर से

नए बैच 1, 8 व 15 सितंबर से होंगे प्रारंभ

शिक्षा की काशी कॅरियर सिटी कोटा में ऑफलाइन कलासेज 1 सितम्बर से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार की अनुमति के बाद निर्धारित गाइड लाइन के तहत क्लासेज के संचालन की तैयारी पूरी हो गई है।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 सितम्बर से ऑफलाइन कोचिंग क्लासेज संचालन की अनुमति दी गई है। पूर्व में एनरॉल्ड स्टूडेंट्स के लिए इसे देखते हुए 1 से 15 सितम्बर तक विभिन्न स्लॉट में अलग-अलग क्लासेज व बैचेज की पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। इसके अलावा नए स्टूडेंट्स के लिए नए बैच 1, 8 और 15 सितम्बर से शुरू किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के पास ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों में पढ़ाई करने का विकल्प मौजूद रहेगा। विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट www.allen.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की अनुमति और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा बैचेज का शेड्युल जारी करने के बाद देशभर से कोटा लौटने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़़ने लगी है। सैकड़ों स्टूडेंट्स अपने पेरेन्ट्स के साथ विभिन्न माध्यमों से कोटा आ रहे हैं। इसके साथ ही कॅरियर सिटी कोटा एक बार फिर विद्यार्थियों की रौनक से गुलजार होने लगी है, हालांकि ऑफलाइन क्लासेज बंद होने के दौरान भी बड़ी संख्या में बच्चे यहां रहकर सेल्फ स्टडी कर रहे थे।
माहेश्वरी ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के लिए विद्यार्थियों का स्वास्थ्य ही प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी स्तर पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा दी गई एसओपी की पालना तो की ही जाएगी, इसके साथ एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा हर फैकल्टी व स्टाफ का वैक्सीनेशन करवाया गया है। यही नहीं यहां रहने वाले हर योग्य विद्यार्थी के वैक्सीनेशन के लिए लगातार वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जा रहे हैं। एलन द्वारा मेडिकल व इंजीनियरिंग एंट्रेन्स एग्जाम की तैयारी के लिए कोटा आने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ व सुरक्षित माहौल देने के लिए अच्छा माहौल देने की कोशिश की जा रही है।

News Courtesy: Rajasthan Patrika

#कोटातैयारहै #शिक्षाकीकाशी

आज चंबल हॉस्टल एसोसिएशन एवं आयु ऐप के द्वारा नदी पार क्षेत्र में रहने वाले छात्र छात्राओं के लिए एक निशुल्क चिकित्सा परा...
30/01/2021

आज चंबल हॉस्टल एसोसिएशन एवं आयु ऐप के द्वारा नदी पार क्षेत्र में रहने वाले छात्र छात्राओं के लिए एक निशुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर लॉन्च किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री अमित जी धारीवाल, श्री दीपक जी राजवंशी, श्री अरुण जी मेहता एवं कार्यकारणी के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे एवं प्रेस के सामने इसका विमोचन किया गयाl इसी के साथ हमने *कोटा केयर सिटी* के अपने वादे को आगे रखकर बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया एवं आगे भी बच्चों के हित में जो भी प्रयास होंगे वो जरूर किए जाएंगेl

Address

Kota
324008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chambal Hostel Association, Kota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chambal Hostel Association, Kota:

Share