10/07/2026
एक अपील – क्या कोई ज़ोया को अपना घर देना चाहेगा? 🐾❤️
कुछ दिन पहले हमें कालाढूंगी–नैनीताल हाईवे पर एक फीमेल डॉग मिली। उसके गले में चेन बंधी हुई थी और वह सड़क किनारे अकेली बैठी थी। देखकर ऐसा लगा जैसे कोई उसे गाड़ी से वहीं छोड़कर चला गया हो।
हमने आसपास काफी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई मालिक नहीं मिला। सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही और दुर्घटना के खतरे को देखते हुए हम उसे अपने Whistling Woods ले आए।
शुरुआत में हमने उसे खुला रखा क्योंकि हम अपने पालतू कुत्तों को सामान्यतः बांधकर नहीं रखते। लेकिन वह बार-बार उसी जगह हाईवे पर वापस चली जाती थी, जहाँ से हमें मिली थी। उसकी सुरक्षा के लिए मजबूरी में कुछ समय उसे बांधकर रखना पड़ा।
उसका स्वभाव बेहद शांत, मासूम और बहुत प्यार करने वाला है। लोगों से भी बहुत जल्दी घुल-मिल जाती है। उसका असली नाम हमें नहीं पता था, इसलिए हमने प्यार से उसका नाम "ज़ोया" रख दिया।
लेकिन ऐसा लगता है कि ज़ोया अभी भी अपने पुराने घर को बहुत याद करती है। पिछले कुछ दिनों से उसने खाना भी काफी कम कर दिया है। हमने उसे शाकाहारी और नॉन-वेज दोनों तरह का खाना खिलाने की कोशिश की, लेकिन वह मुश्किल से एक-दो बाइट खाकर ही छोड़ देती है। हमें उसकी चिंता हो रही है।
हमारे पास पहले से ही दो डॉग्स हैं। हो सकता है कि ज़ोया यहाँ पूरी तरह से एडजस्ट न कर पा रही हो। इसलिए अगर आप में से कोई उसे गोद (Adopt) लेना चाहता है और उसे एक सुरक्षित, प्यार भरा और हमेशा का घर दे सकता है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
अगर आप इसे गोद नहीं ले सकते, तो कृपया इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें। हो सकता है आपकी एक शेयर से ज़ोया को उसका नया परिवार मिल जाए। 🙏🐶💙
Whistling Woods Nainital
099275 54055