Hotel Sambodhi International

21/05/2026
29/11/2022

लवंग लतिका (लौंग लता) एक भारतीय मिठाई है। बंगाल की खास डिश लौंग लता बनाकर बच्चों और बड़ों को खिला सकती हैं। खोए और ड्राई फ्रूट्स की शक्ति से भरपूर यह स्वीट डिश गजब का स्वाद देती है।

यह मैदे से बनी हुई शानदार मिठाई होती है। जिसमें मावे और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग की जाती है और इसके ऊपर लौंग लगाई जाती है। फिर इसे डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है। नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगा ना तो चलिए आज हम आपको बताते हैं लौंग लता की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए -

सामग्री -

- 1/2 कटोरी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- 50 ग्राम मैदा
- 25 ग्राम खोया
- 1/2 छोटा चम्मच नारियल पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच खसखस
- 5-6 साबुत लौंग
- 1-2 इलायची
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
- 200 ग्राम घी
- 100 ग्राम चीनी

विधि -

- सबसे पहले मैदे को छान लें। इसके बाद मैदे में एक छोटा चम्मच घी मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। इसके बाद एक पैन में खोया डालकर धीमी आंच पर उसे हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

- अब इसमें नारियल, इलायची पाउडर, खसखस और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला भरावन के लिए तैयार कर लें। अब एक दूसरे पैन में चीनी और एक कप पानी डालें। इससे आप एक तार की चाशनी तैयार कर लें। जब चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें गुलाब जल मिलाकर गैस बंद कर लें।

- इसके बाद आटे की छोटी लोइयां लेकर रोटी बेल लें। इसमें एक बड़ा चम्मच भरावन डालकर चारों तरफ से बंद कर दें और ऊपर से सजावट के लिए इसमें लौंग लगा दें। इसी तरीके से आप बाकी लौंग लता तैयार कर लें।

- अब एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसमें लौंग लता डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लें।

- इसके बाद लौंग लता को 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें। इसके बाद इन्हें चाशनी से निकालकर गरमागरम सर्व करें।

11/09/2022

Address

Raisen
464661

Telephone

9039033033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hotel Sambodhi International posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hotel Sambodhi International:

Share

Category