14/04/2026
आज बैशाखी के शुभ अवसर पर आराध्य ईष्ट देव तृतीय केदार तुंगनाथ जी के ग्रीष्म कालीन कपाट खुलने की तिथि पंचाग गणना करके,तीर्थपुरोहितो द्वारा तय की गई , इस वर्ष बाबा तुंगनाथ की चल विग्रह डोली तथा भोग मूर्तियों को 20 अप्रैल को शुभ लग्नानुसार वैदिक मन्त्रोचाण के साथ गर्भ गृह से बहार लाई जाएगी ,, तदोउपरांत बाबा जी की चल विग्रह डोली कैलाश के लिए गमन करेगी, प्रथम दिवस बाबा की चल विग्रह डोली गावँ के ही भूतनाथ मन्दिर में रात्रि विश्राम करेगी ,21 अप्रैल को बाबा की चल विग्रह डोली पाव-जगपुडा, चलियाखोड, बनियकुण्ड होते हुए रात्रि विश्राम के लिए चोपता में पहुँचेगी तथा 22 अप्रैल को बाबा की चल विग्रह डोली अपने ग्रीष्म कालीन आवास तुंगनाथ मन्दिर में पहुँचेगी और मिथुन लग्न में वैदिक मंत्रोच्चाण , पारम्परिक विधि विधान से बाबा के ग्रीष्मकालीन कपाट समस्त धर्मावलबियों के लिए 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे
बाबा तुंगनाथ 🙏🙏🚩🚩