15/08/2025
कुमावत छात्रावास में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
----------------------------------------------------------------
50 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया
----------------------------------------------------------------
सीकर 15 अगस्त। कुमावत छात्रावास सीकर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी व भामाशाह श्री किशोर कुमार बेडवाल (भोजा की ढाणी) रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम काम्या ने की।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मंत्री नितेश पारमुवाल ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में अतिथियों ने झँडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों ने देशभक्ति के गीत व आजादी के लिए शहीद हुए शहीदों की याद में अपने विचार व्यक्त किऐ। इसके बाद भामाशाह श्री किशोर कुमार बेडवाल ने छात्रावास में कोचिंग हॉल (सभा भवन के ऊपर) निर्माण के लिए अपना सहयोग देने की घोषणा की जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने उनका माला साफा पहना कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में सीकर जिला कॉर्फ़ बॉल संगम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बसन्त जलिन्द्रा, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला मंत्री नितेश पारमुवाल, हीरालाल नेमीवाल,सुशीला कुमावत,उपाध्यक्ष छीतरमल ठेहट कार्यकारिणी सदस्य सुगनचंद पारमुवाल,हेमराज कुमावत,कांग्रेस राजस्थान ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त स्टेट कॉर्डिनेटर सज्जन कुमावत,यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश कुमावत, लायंस क्लब सनराइज के नवनियुक्त अध्यक्ष सुगनचंद भाटी सहित NEET/JEE व ITI में सफल हुए छात्रावास के 35 से अधिक छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नवरंगलाल बिंवाल ने किया।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम काम्यां, भामाशाह किशोर कुमार बेडवाल,मंत्री नितेश पारमुवाल,कोषाध्यक्ष सीताराम भोडिवाल, उपाध्यक्ष राजेश चेजारा,उपकोषाध्यक्ष चिरंजी लाल भरोदिया,छात्रावास के पूर्व अध्यक्ष रामावतार जलांधरा,छात्रावास के पूर्व कोषाध्यक्ष रामस्वरूप भोड़ीवाल, कुमावत हाथी टीबा बगीची के अध्यक्ष चतुर्भुज तूनवाल, कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति के संयोजक मनोहरलाल चतेरा,रामस्वरूप जलांधरा,जानकीलाल मारवाल,एडवोकेट नवरंगलाल बिंवाल,बृजमोहन भाटी,बसन्त जलिन्द्रा,भंवरलाल भाटी,नागरमल देहीवाल, बद्रीप्रसाद सुरेतिया,मंगलचंद किरोड़ीवाल, शिक्षाविद गुलजारीलाल भाटीवाल,सुगनचंद भाटी,राजेन्द्र भोडिवाल,प्रभुदयाल तूनवाल, गिरधारीलाल घोड़ेला,राकेश दम्मीवाल,सज्जन कुमावत,सांवरमल बेडवाल,पप्पूराम घटेलवाल,मूलचंद कारगवाल,बनवारीलाल दम्मीवाल,शेखरचंद मरेठिया,महावीर प्रसाद बेडवाल,दिनेश कुलचानियां,आदित्य धुनारिया, पप्पू भोडिवाल,अंकित,चौथमल,केसरी प्रजापत,राजकुमार खोवाल,महेंद्र नेमिवाल, कुरड़ाराम बेडवाल,दीपक भाटिवाल,सीताराम नेमिवाल,बाबूलाल मरेठिया,भगवानाराम राजोरिया,आत्माराम भोडिवाल,जयनारायण पारमुवाल,भगतराम नेमीवाल,नरेंद्र नेमीवाल,तन्मय कुमावत,मनीष कुमावत,प्यारेलाल खरेसिया,हनुमान राजोरिया,गिरधारीलाल पारमुवाल,प्रेमचंद पारमुवाल,महेश किरोड़ीवाल,आकाश कुमावत, जगदीश किरोड़ीवाल आदि उपस्थित रहे।