05/01/2026
*मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर होने* *वाली भजन संध्या के पोस्टर का भव्य विमोचन*
टोंक।
मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर 13 जनवरी 2026, मंगलवार को सायं 7:00 बजे *श्री गांधी गौशाला* परिसर में आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या के पोस्टर का विधिवत विमोचन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर भगवान खाटू श्याम की नगरी से पधारी भारत की प्रसिद्ध खाटू श्याम भजन गायिका रजनी राजस्थानी तथा निवाई के सुप्रसिद्ध श्याम भक्त एवं श्याम भजन गायक श्री राजू जी खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उनियारा के परम श्याम भक्त श्री जगदीश जी साहू, श्री कमल जी जायसवाल, श्री राकेश जी (निवाई) एवं श्री गांधी गौशाला समिति के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र जी राजावत, राजू जी खंडेलवाल तथा सुनील जी खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्री गांधी गौशाला परिसर में आयोजित यह भजन संध्या गौसेवा, भक्ति और सनातन संस्कृति को समर्पित एक आध्यात्मिक आयोजन होगा, जिसमें खाटू श्याम जी के मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
श्री गांधी गौशाला समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्याम भक्तों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस दिव्य भजन संध्या में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें।